Bollywood लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Bollywood लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

कैटरीना की शादी में ट्रोल हो रही है करीना और प्रियंका.., जाने क्या है कारण



सिनेमा। बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने शाही अंदाज में अभिनेता विक्की कौशल के साथ राजस्थान के एक पैलेस में शादी कर ली। कैटरीना की शादी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारें शामिल थे। 9 दिसंबर 2021 को संपन्न हुई ऐतिहासिक शादी को सिने जगत कभी नहीं भूल सकता, हालांकि इस शादी को गोपनीय तरीके से किया गया, बगैर मीडिया की मौजूदगी के, यहां तक की मेहमानों को भी शादी में तस्वीरें लेने को मना किया गया था। 

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी शुरू से ही सुखियों में रहा है। कभी वेडिंग फोटो को लेकर, तो कभी लव स्टोरी को लेकर। अब नई बात शुरू हो गई है करीना कपूर व प्रियंका चोपड़ा को लेकर। जब से सोशल मीडिया में कैटरीना की मेहंदी, शादी का जोड़ा और मांग में चुटकी भर सिंदूर वाली तस्वीर सामने आई है लोगों ने करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। 

लोगों का कहना है कि कैटरीना कैफ मुसलमान होकर हिन्दू रीति-रिवाजों को निभा रही है। शादी के रश्में हिन्दू रीति-रिवाज से हुई। और वही करीना कपूर ने सैफ अली खान से शादी करके अपना धर्म तो परिवर्तन किया ही साथ ही न जाने क्यों अपने से बड़े उम्र के सैफ के साथ शादी कर ली। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी कर क्रिश्चियन धर्म को अपनाया। प्रियंका शादी के बाद से अभी विदेश में है, लेकिन कभी-कभी उनका हिन्दू त्योहार और संस्कार को मनाते हुये फोटो भी वायरल होता है जिसमें निक जोनस भी भारतीय परिधान में दिखते हैं। 

वैसे करीना और प्रियंका गलत नहीं है, उनका पति मुसलमान व क्रिश्चियन धर्म से इसीलिए वें पतिधर्म को निभा रही हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी की बात करे तो लोगों ने तो इनके विवाह पर खूब फिरकी लिये थे, दोनों के उम्र में काफी अंतर होने के साथ ही कपूर और खान परिवार एक दूसरे से काफी नजदीक भी रहे हैं। लेकिन जो रूप दर्शकों के बीच कैटरीना कैफ का आ रहा है हिन्दुस्तानी दर्शक कुछ तुलना तो करेंगे ही। 

अब तक के सोशल मीडिया का अपडेट देखे तो कैटरीना के शादी के बाद की तस्वीरें जब से वायरल हुई है लोग करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा से तुलना करके उनको ट्रोल कर रहे है। बेचारी करीना, प्रियंका बेवजह कैट की शादी में लपेटे जा रही हैं। ये पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले कैट की शादी में सलमान को लपेटा जा रहा था। बहरहाल ये उनका निजी मामला है, किसी से भी शादी करें, कोई भी धर्म अपनाये, स्वहतंत्र हैं। लेकिन वे बड़े सितारें हैं, देश-विदेश में उनके करोड़ों चाहने वाले हैं इसीलिए मीडिया की निगाह सितारों के इर्दगिर्द लगी रहती है और हर गतिविधी एक बड़ी खबर बनती है। करीना, प्रियंका को सुखद वैवाहिक जीवन की ढेरों बधाई और कैटरीना कैफ को शादी मुबारक हो।






READ- 

  • कैटरीना कैफ की शादी कब हुई, 
  • कैटरीना कैफ की शादी किससे हुई,
  • कैटरीना कैफ की शादी की फोटो, प्रियंका चोपड़ा की शादी, 
  • करीना कपूर की शादी, सलमान की शादी में क्या है बाधा

katrina kaif Wedding : ..., शादी की आने लगी तस्वीरें, देखिये कैट-विक्की वेडिंग पीक



सिनेमा। युवा दिलों की धड़कन बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने 9 दिसंबर 2021 को अभिनेता विक्की कौशल से शादी कर ली। कैटरीना की शादी को मीडिया से दूर रखा गया था, यहां तक की विवाह में मेहमानों को भी फोटो लेने की मनाही थी। रायल अंदाज में राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट होटल में करीबी लोगों की मौजूदगी में गुपचुप तरीके से शादी की रश्मों को किया गया। शादी की तस्वीर और वीडियों की एक झलक पाने को अतुर फैंस के लिये कैटरीना ने खुद अपनी ही सोशल साइट के माध्यम से कार्यक्रमों की कुछ तस्वीरें शेयर की है। 

देखिये कैट और विक्की की वेडिंग पीक katrina kaif wedding pics

Katrina kaif : Only love and gratitude in our hearts for everything that brought us to this moment . Seeking all your love and blessings as we begin this new journey together.
Katrina kaif : Shukr. Sabr. Khushi.
katrina kaif Wedding 

katrina kaif Wedding 

katrina kaif Wedding 

katrina kaif Wedding 

katrina kaif Wedding 


Disclaimer-
This video is made for entertainment purpose. We do not wish to Hurt Anyone's Feelings. the data & facts show in video have been taken from online resources.

कटरीना कैफ और विक्की कौशल फेसबूक -

katrina kaif

Vicky Kaoshal


अजय देवगन प्रोडक्शन की बॉलीवुड वेब सीरीज में छत्तीसगढ़ के कई कलाकार आशुतोष राणा, प्रतीक गांधी, ऋचा चड्डा, शारिब हाशमी के साथ नजर आएंगे


सिनेमा। छत्तीसगढ़ी सिनेमा में बीते कुछ सालों से कई ऐसा बड़ा काम हुआ है कि बॉलीवुड भी अब इस बात को मानने लगा कि वाकई छत्तीसगढ़ कला का गढ़ है। कहा जाता है जब सतीश जैन की फिल्म ‘मोर छइहा भुइंया’ जब सिनेमाघरों में लगी थी तब बॉलीवुड के बड़े निर्देशक छत्तीसगढ़ में हिन्दी फिल्म न चल पाने से हतप्रद थे। और तब उनको छत्तीसगढ़ का अस्तित्व समझ में आया था। सै‍कड़ों फिल्म और नेशनल अवार्ड हासिल करने वाले छत्तीसगढ़ी सिनेमा में अब अनुदान का रास्ता भी खुल चुका है। ऐसे में अब बॉलीवुड भी संभावनाएं लेकर छत्तीसगढ़ आयेंगे। 

अजय देवगन प्रोडक्शन की एक बड़ी वेब सीरीज की शूटिंग छत्तीसगढ़ में

हाल ही में अभी कुछ दिनों से अजय देवगन प्रोडक्शन की टीम छत्ती‍सगढ़ में शूट के लिए आई है। सूत्रों की माने तो वे बॉलीवुड की एक बड़ी वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे है जिसमें आशुतोष राणा, प्रतीक गांधी, ऋचा चड्डा, शारिब हाशमी अहम किरदार में हैं। वेब सीरीज की शूटिंग पहले कवर्धा की खूबसूरत वादियों में हुई और दूसरा लोकेशन छत्तीसगढ़ का विधानसभा भवन है। जहां हिन्दी सिनेमा व रंगमंच के दिग्गज कलाकार आशुतोष राणा पर कुछ सीन फिल्माया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के कलाकारों को मिल रहा है बॉलीवुड में बड़ा मौका

छत्तीसगढ़ के कलाकारों के लिये भी यह बड़ा मौका रहा कि उन्हें बॉलीवुड के बड़े कलाकारों के साथ काम करने का अवसर मिल रहा है। सूत्रों कि माने तो छॉलीवुड के पचास से भी अधिक कलाकार मायानगरी के बड़े वेब सीरीज में दिखाई देंगे। इस वेब सीरीज में किसी को नेता, तो किसी को अंगरक्षक, सहयोगी, पत्रकार, पुलिस, कमांडों आदि की भूमिका दी गई है।

पेमेंट मिलेगा या महज शौक पूरा कर रहे हैं छॉलीवुड के कलाकार

बॉलीवुड के कलाकार छत्तीसगढ़ के सिने कलाकारों को किस हिसाब से काम ले रहे है, क्या‍ उनको कलाकार के रूप में पेमेंट दे रहे हैं या महज शौक पुरा करने को लोग स्वायं जा रहे हैं। ज्ञात हो की छत्तीसगढ़ के कलाकारों को कई बार छला जा चुका है। फिल्म दिल्ली 6 और पिपली लाईफ भी इन्ही कारणों से सूर्खियों में था। ड्रामा में भी जनाब हबीब तनवीर साहब ने छत्तीसगढ़ के कलाकारों को लेकर जो नाम और शोहरत पाई, उनके कलाकारों को वो नाम शोहरत नहीं मिला जिनका वो हकदार थे। कई कलाकार आज भी देश-विदेश में कला का जौहर दिखाने के बाद अभाव में जी रहे हैं। खैर ये तो बीतें दिनों की बात है अब एक बार फिर से छत्तीसगढ़ की कई प्रतिभाएं बड़े पर्दे पर नजर आयेंगे। अभी तो रास्ता खुला है, बहुत लोग आयेंगे, बड़ा माहौल तैयार होगा और यहां के कलाकारों को रोजी-रोजगार प्राप्त होगा। 

आशुतोष राणा के बाद अब शूटिंग के लिये अजय देवगन के आने की संभावना

फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा इन दिनों अपनी वेब सीरीज की शूटिंग के लिये छत्तीसगढ़ आये हुये है। यहां की खूबसूरत वादियों में फिल्म शूट कर रहे हैं। चुंकि फिल्म का प्रोडक्शन अजय देवगन का है तो यह भी संभावना जताई जा रही है कि शूटिंग करने के लिए अजय देवगन छत्तीसगढ़ आ सकते हैं।

आगे और भी पढ़े...

• बॉलीवुड की टीम ने छत्तीसगढ़ के कलाकारों को कितना पेमेंट किया
• छत्तीसगढ़ के विधानसभा भवन में फिल्मायी जा रही वेब सीरीज की कहानी क्या है, 
• क्या छॉलीवुड को भी विधानसभा भवन में शूटिंग की अनुमति आसानी से मिल पायेगी
• छत्तीसगढी सिनेमा की नई नीति से कितना लाभ होगा स्थानीय कलाकारों को

छवि स्रोत -: फेसबूक / दिनेश साहू, मोनिका जैन





 

 

Raksha Bandhan रक्षाबंधन स्पेशल गीत और फिल्म से बॉलीवुड ने भाई-बहन के रिश्तों में भरा मिठास


सिनेमा। रक्षाबंधन का त्योहार 22 अगस्त को है, इस वर्ष भी सिनेमा से जुड़े लोगों ने इसके लिए खास तैयारी की है। भारत एक विराट सांस्कृतिक विरासत वाला देश है यहां सभी पर्व में गीत-संगीत का खास महत्व होता है। इससे बॉलीवुड भी अछूता नहीं है, गीत-संगीत के साथ फिल्म भी पर्व विशेष बनाकर खास मौकों पर रिलीज किया जाता है। भाई-बहन के अटुट रिश्तों के महापर्व रक्षाबंधन पर तो बॉलीवुड ने कई एतिहासिक फिल्म का निर्माण किये है। ये गीत रिश्तों को प्रगाढ़ कर, हृदय को प्रेम से भर देता है। बॉलीवुड ने राखी के अवसर पर अनेक कालयजी गीत जन को समर्पित किये है जिसे न सुनों तो त्योहार अधुरा लगता है। 

राखी स्पेशल सुपरहिट गीत-

  • भईया मेरे राखी के बंधन को निभाना, 
  • मेरे भैया मेरे चंदा, 
  • ये राखी बंधन है ऐसा, 
  • रंग बिरंगी राखी लेके आई बहना,  
  • मेरी राखी का मतलब है प्यार भैया, 
  • हम बहनों के लिए मेरे भैया, 
  • बहना ने भाई की कलाई में प्यार बांधा है, 
  • फूलों को तारों का सबका कहना है, 
  • राखी धागों का त्योहार, 
  • मेरी बहना ये राखी की लाज, 
  • ये रक्षाबंधन सबसे बड़ा त्योहार है, 
  • नहीं मैं नहीं देख सकता तुझे रोते हुए 

आदि जैसे अनेक गीत तब से आज तक सुने जा रहे हैं। अब भी सिने से अलावा एल्बम व लोक कलाकार भी अपनी आंचलिक भाषा में रक्षाबंधन स्पेशल गीत और फिल्म‍ निर्माण कर रहे हैं। 

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन इस वर्ष 22 अगस्त, दिन रविवार को है। यह पर्व भारत के अलावा अन्य देशों में बसे भारतीय मूल के लोग भी धूमधाम से मनाते है। हांलाकि अभी कोरोना काल के कारण कुछ उमंग फीका जरूर है। इस बीच सबसे अच्छी खबर ये है कि कहीं भी कोरोना भयावह स्थिति में नहीं है, देश अनलॉक हो चुका है, बिना किसी रोकटोक के बहन भाई के घर आ जा सकते हैं। ज्योतिषियों ने भी कहा है कि रविवार 22 अगस्त को राखी बांधने का मुहूर्त दिन भर है, किसी भी समय बहन अपने भाई की कलाई में रक्षा सूत बांध सकती हैं।

Rakshabandhan Special Song

1. भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना 
यह राखी के अवसर का सुने जाने वाला सबसे सुपरहिट गीत है। फिल्म का नाम है छोटी बहन और इसे गायी है स्वार कोकिला सुश्री लता मंगेशकर ने, संगीतकार है शंकर-जयकिशन। अभिनेत्री नंदा और अभिनेता बलराज साहनी अभिनित फिल्म छोटी बहन 1959 में रिलीज स्वेत श्याम फिल्म के दौर में काफी लो‍कप्रिय रहा है। 
गीत के बोल- 
भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना,
भैया मेरे छोटी बहन को ना भूलाना। देखो ये नाता निभाना, निभाना...
भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना, भैया मेरे छोटी बहन को ना भूलाना।
ये दिन ये त्योहर खुशी का,
पवन जैसे निर नदी का
भाई के उजले माथे पे,
बहन लगाये मगल टीका
झूमे ये सावन सुहाना, सुहाना
भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना, भैया मेरे छोटी बहन को ना भूलाना।
बांध के हमारे रेशम डोरी,
तुम से वो उम्मिद है जोड़ी
नाज़ुक है जो दांत के जैसे,
पर जीवन भर जाए ना तोड़ी
जाने ये सारा जमाना, जमाना
भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना, भैया मेरे छोटी बहन को ना भूलाना। 
शायद वो सावन भी आए,
जो बहना का रंग ना लाए
बहन पराए देश बसी हो,
आगर कौन तुम तक पांच न पाये
याद का दीपक जालना, जालना
भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना, भैया मेरे छोटी बहन को ना भूलाना।  


2. मेरे भैया मेरे चंदा
फिल्म का नाम -: काजली (1968)
संगीत निर्देशक -: रवि
गायिका -: आशा भोंसले
निर्देशक -: राम माहेश्वरी
कलाकार -: राज कुमार, धर्मेंद्र, मीना कुमारी, पद्मिनी, मुमताज, हेलेन, दुर्गा खोटे, जागीरदार और महमूद अभिनीत सुपरहिट रक्षाबंधन का गाना।


3. ये राखी बंधन है ऐसा
फिल्म का नाम -: बेईमान (1972)
कलाकार -: मनोज कुमार, प्राण, राखी अभिनीत सुपरहिट रक्षाबंधन का गाना।


4. रंग बिरंगी राखी लेके आई बहना 
फिल्म का नाम -: अनपढ़ (1962)
संगीत निर्देशक -: मदन मोहन
गायिका -: लता मंगेशकर
निर्देशक -: राजा मेहंदी अली
कलाकार -: राजेन्द्र  कुमार, नजमा अभिनीत सुपरहिट रक्षाबंधन का गाना।


5. मेरी राखी का मतलब है प्यार भैया
फिल्म का नाम -: तिरंगा (1993)
गीतकार -: संतोष आनंद
संगीत निर्देशक -: मेहुल कुमार, लक्ष्मीकांत
गायिका -: साधना सरगम
निर्देशक -: मेहुल कुमार
कलाकार -: राजकुमार नाना पाटेकर, ममता कुलकर्णी, वर्षा उषगांवकर अभिनीत सुपरहिट रक्षाबंधन का गाना।

6. बहना ने भाई की कलाई में प्यार बांधा है
फिल्म का नाम -: 
गीतकार -: सुमन कल्याणपुर
संगीत निर्देशक -:  शंकर-जयकिशन
गायिका -: 
निर्देशक -: 
कलाकार -: धमेंन्द्रा, सायरा बानो अभिनीत सुपरहिट रक्षाबंधन का गाना।


रक्षाबंधन स्पेशल फिल्म









सतीश जैन की नई फिल्म ‘चल हट कोनो देख लिही’ में अनिकृति के साथ दिलेश साहू की जोड़ी, मैनपाट से शुरू हुआ फिल्मांकन



सिनेमा। छत्ती़सगढ़ी सिनेमा के महान निर्माता / निर्देशक सतीश जैन जी इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘चल हट कोनो देख लिही’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। सतीश जैन छॉलीवुड के सबसे सफल निर्माता / निर्देशक है, उनके नाम से ही भीड़ जुटती है। सिनेमा के इतिहास में सतीश जैन एकमात्र ऐसे नाम है जो फिल्मों की सफलता का गारंटी देते है। छत्तीसगढ़ में भले इन 20 वर्षों में अनेक कलाकार अपने आप को सुपरस्टार कहते है लेकिन उनके नाम से भी दर्शकों की उतनी भीड़ नहीं जुटती जितनी सतीश जैन जी के कृतित्व को देखने उमड़ते हैं। 

गत वर्ष ही उनकी सुपरहिट फिल्म हंस झन पगली फंस जबे आई थी, और आजकल वे नई मूवी ‘चल हट कोनो देख लिही’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। सूत्रों की माने तो ‘चल हट कोनो देख लिही’ की शुरूआत की शूटिंग मैनपाट की खूबसूरत वादियों से चुकी है, और इन दिनों राजधानी की कई शानदार लोकेशन में शूट चल रहा है। 

इस फिल्म में हंस झन पगली फंस जबे की नायिका अनिकृति चौहान तो है लेकिन नायक मन कुरैशी की जगह दिलेश साहू को लिया गया है। क्या कारण है कि इस प्राजेक्ट में मन कुरैशी को नहीं लिया गया है, डेट की समस्या थी या कुछ और इस विषय पर बाद में चर्चा करेंगे बहरहाल मन कुरैशी भी दूसरे निर्माताओं के साथ व्यस्त है। सतीश जैन के साथ दिनेश साहू की पहली बड़ी फिल्म है। एक्शन स्टार के रूप में पहचाने जाने वाले दिलेश साहू मोर जोड़ीदार जैसे कई सफल फिल्म कर चुके है साथ ही अनिकृति चौहान के साथ अनेक वीडियो एलबम हिट रहा है। आने वाले दिनों में अनिकृति चौहान के साथ ‘मैं दीया तै तोर बाती’ भी नजर आयेंगे।




  • फिल्म का नाम- चल हट कोनो देख लिही 
  • निर्देशक - सतीश जैन 
  • मुख्य कलाकार - दिलेश साहू, अनिकृति चौहान
  • छायांकन - तोरण राजपूत 
  • कोरियोग्राफर - निशांत उपाध्याय
  • भाषा- छत्तीसगढ़ी
  • वर्ष - 2021

करवा चौथ पति के लिए लंबी आयु की कामना का व्रत पर्व | Karwa Chauth is a festival celebrated by Hindu women in India


व्रत विशेष। करवा चौथ हिंदू महिलाओं द्वारा मनाया जाने व्रत पर्व है जो कार्तिक महीने में पूर्णिमा के बाद चौथे दिन होता है। करवा चौथ में विवाहित महिलाएं पति की सुरक्षा और दीर्घायु के लिए सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक उपवास रखती हैं। करवा चौथ का व्रत पारंपरिक विशेष रूप से भारत में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, जम्मू, कश्मीर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों में मनाया जाता था। किन्तु अब करवा चौथ को अन्य प्रांतों में भी मनाया जाने लगा है।

क्यों रखते हैं करवा चौथ का व्रत ?

0 करवा चौथ के व्रत को विवाहित हिंदू महिलाएं अपने पति की दीर्घायु व सुखी जीवन की कामना के लिए करती है। मान्यता के अनुसार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष चतुर्थी के दिन सुहागन स्त्रियां निर्जला व्रत रखती है। रात्रि के समय विधी विधान से करवा पूजन करके चंद्र दर्शन के साथ पति हाथों जल ग्रहण कर व्रत तोड़ती है।

करवा चौथ व्रत का क्या धार्मिक महत्व ?

0 हिन्दु धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन आदिशक्ति माता पार्वती, आदिदेव महादेव, कुमार कार्तिकेय और भगवान गणेश जी का पूजन किया जाता है। व्रतधारी महिलाएं माता पार्वती से अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। करवा में जल भरकर कथा सुनती है और सुबह सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं और चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोलती हैं।

कैसे खोलते है करवा चौथ का व्रत ?

करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती है, इस दौरान सूर्योदय से सूर्यास्त तक अन्न-जल ग्रहण नहीं करती है। करवा पूजा के साथ ही शाम को छलनी से चांद को देखा जाता है। व्रतधारी महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं। इसके बाद पति के हाथ से जल ग्रहण कर पत्नियां अपना व्रत पूरा करती हैं।

करवा चौथ की पूजन सामग्री क्या है ?

0 करवा चौथ में मिट्टी का टोंटीदार करवा व ढक्कन, पानी का लोटा, गंगाजल, दीपक, रूई, अगरबत्ती, चंदन, कुमकुम, रोली, अक्षत, फूल, कच्चा दूध, दही, देसी घी, शहद, चीनी, हल्दी , चावल, मिठाई, मेहंदी, महावर, सिंदूर, कंघा, बिंदी, चुनरी, चूड़ी, बिछुआ, गौरी-गौरा बनाने के लिए पीली मिट्टी, लकड़ी का आसन, छलनी, आठ पूरियों की अठावरी, हलुआ और दक्षिणा के पैसे।

करवा चौथ को भारत के कुछ ही प्रांतों में पारंपरिक तरीके से मनाया जाता था। लेकिन कुछ ही वर्षों में यह हिन्दुओं का बहुत बड़ा व्रत पर्व के रूप में स्थाापित हुआ। इसका एक बड़ा कारण सिनेमा को माना जाता है। भारतीय सिनेमा देवी देवताओं की मान्यताएं और परंपराओं को सहेजने के साथ व्या‍पक रूप से परिष्कृत करने का माध्यम बना। करवा चौथ की परंपरा और मान्यता को रेखांकित करता हुआ भारतीय सिनेमा में अनेक फिल्म रिलीज हुआ है। जिसके प्रभाव से समग्र भारत में करवा चौथ के व्रत का प्रचलन हुआ। 


1978 में करवा चौथ नामक फिल्म बना जिसमें व्रत कथा विधी विधान और प्रतिफल को चित्रित किया गया था। आगे हिन्दी फिल्म बहू बेटी, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, हम आपके हैं कौन, कभी खुशी कभी गम, बाबुल, बागबान, इश्क-विश्क, जहर आदि में करवा चौथ को कुछ इस अंदाज में प्रस्तुत किया गया कि सुहागनों ने व्रत रखना शुरू कर दिया। सिनेमा ने एक ओर जहां अन्य अंचलों की महिलाओं को व्रत रखना सीखा दिया वही दूसरी ओर जहां पूर्व से व्रत रखा जाता रहा उनकी पारंपरिक विधी विधानों को ग्लैमरस करने का काम किया। 

करवा चौथ को ग्लैमरस लूक देने में फिल्म जो भूमिका निभाई है उसका सकारात्मक और नकारात्मक दोनो प्रभाव दिखता है। मूल परंपरा छूटता जा रहा है और आडंबरों का अधिक समावेश हो रहा है। व्रतधारी महिलाएं जो सादगी के साथ पूजा अर्चना में ध्यान लगाती थी वें अब अपने गहनों, पहनावों, मेकअप आदि श्रृंगारिक कार्यक्रमों में लगी रहती है। यही हाल शाम को व्रत कथा और पूजन विधान के समय भी होता है, सुहागिन औरतें दुलहन की तरह सजी जैसे शादी का मंडप हो, बैठकर व्रत कथा सुनती हैं। छत पर फिल्मी गानों के साथ चांद का दीदार करते हैं। दुल्हे  की तरह तैयार पति भी अपनी पत्नी के लिये महंगे तोहफे के साथ पानी पिला कर व्रत तुड़वाता है। इस बीच परंपरा और मान्यताएं ग्लैमरस करवा चौथ में गौण नजर आता है।

    

करवा चौथ गाना का फिल्म ही नहीं गानें भी काफी लोकप्रिय हुआ, आइये देखिए कुछ हिट गानों की कड़ी- 1. है मेरे सांसों में मेरे पिया 2. मैं हूं दासी तेरी 3. मैं सदा सुहागन कहलाऊं 4. मैया जब तक जियु मैं सुहागन 5. सदा सुहागन 6. दर पर तेरे आंचल फैला के 7. चांद चमके सदा 8. मंगल मूर्ति गोरी लाला 9. तुम प्राण मेरे 10. घर आजा परदेशी तेरा देश 11. राह में उनसे मुलाकात 12. इश्क भी क्या चीज है 13. दिल क्या करे साहब 14. चोरी चोरी तेरे संग 15. तू नीदों की रानी और 16. ओढ़नी ओड़ के नाचूं 17. दिल ने गया परदेशी 18. चांद छुपा है बादल में 19. माता देवी सदा सुहागन 20. चांद में दिखे सजना।

किस इंटरटेनमेंट और हरिओम फिल्म की नई मूवी 'इश्क लव अउ मया' का हुआ ​मुहूर्त

किस कुर्रे, पुनीत सोनकर और एजाज वारसी इश्क लव अउ मया में व्यस्त 

इश्क लव अउ मया ishq love au maya
 

  • फिल्म का नाम - इश्क लव अउ मया
  • प्रोडक्सन -  किस इंटरटेनमेंट, हरिओम फिल्म
  • निर्माता -  किस कुर्रे, डॉ. पुनीत सोनकर
  • निर्देशक -  एजाज वारसी
  • कलाकार -  आजम खान, पूनम साहू, सीमा सिंह, धर्मेन्द्र सोनी, शिवानी चौधरी, नूरी शेख, किस कुर्रे, पुनीत सोनकर आदि।
इश्क लव अउ मया ishq love au maya

फीचर डेस्क रायपुर। किस इंटरटेनमेंट और हरिओम फिल्म के बैनर तले 2 जनवरी 2020 को एक और नई प्रेम प्रधान फिल्म इश्क लव अउ मया का ​मुहूर्त संपन्न हुआ। इस फिल्म को शहर के मशहूर फिल्ममेकर डॉ. पुनीत सोनकर के साथ किस कुर्रे बना रहे हैं। डॉ. पुनीत सोनकर अब ऐसा नाम बन चुके है जो नई-नई तकनीक के साथ बड़ी तेजी से काम करते है और फिल्म को जल्दी ही पूरा करते है।


इश्क लव अउ मया ishq love au maya

डॉ. पुनीत सोनकर को फिल्मों का लंबा अनुभव है वे छायांकन के साथ ही संपादन के अलावा फिल्म की तमाम तकनीकी पहलुओं के जानकार माने जाते हैं। कुछ ऐसा ही तजुर्बेकार फिल्म के एक और निर्माता किस कुर्रे भी है। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिल्म इश्क लव अउ मया का निर्देशन कर रहे है एजाज वारसी। अब फिल्म के अहम कलाकारों की बात करे तो इसमें आजम खान, पूनम साहू, सीमा सिंह, शिवानी चौधरी, नूरी शेख के अलावा किस कुर्रे और पुनीत सोनकर की दमदार भूमिका है।

इश्क लव अउ मया ishq love au maya



ब्लॉग में लिखे गये पोस्ट का आधार विश्वस्त सूत्रों, आधिकारिक सोशल मीडिया व संबंधित व्यक्तियों की सार्वजनिक जानकारियां हैं। ब्लॉगर ने इस बात की भी पूरी कोशिश की है कि किसी की निजी ​जीवन या ऐसे तथ्य जिससे व्यक्ति अथवा संस्था की निजता आहत न हो। यदि होता है तो बिना किसी शर्त के पोस्ट हटाने की जवाबदेही है।

यह ब्लॉग खोजें

फ़ॉलोअर