किस कुर्रे, पुनीत सोनकर और एजाज वारसी इश्क लव अउ मया में व्यस्त
 |
इश्क लव अउ मया ishq love au maya |
- फिल्म का नाम - इश्क लव अउ मया
- प्रोडक्सन - किस इंटरटेनमेंट, हरिओम फिल्म
- निर्माता - किस कुर्रे, डॉ. पुनीत सोनकर
- निर्देशक - एजाज वारसी
- कलाकार - आजम खान, पूनम साहू, सीमा सिंह, धर्मेन्द्र सोनी, शिवानी चौधरी, नूरी शेख, किस कुर्रे, पुनीत सोनकर आदि।
 |
इश्क लव अउ मया ishq love au maya |
फीचर डेस्क रायपुर। किस इंटरटेनमेंट और हरिओम फिल्म के बैनर तले 2 जनवरी 2020 को एक और नई प्रेम प्रधान फिल्म इश्क लव अउ मया का मुहूर्त संपन्न हुआ। इस फिल्म को शहर के मशहूर फिल्ममेकर डॉ. पुनीत सोनकर के साथ किस कुर्रे बना रहे हैं। डॉ. पुनीत सोनकर अब ऐसा नाम बन चुके है जो नई-नई तकनीक के साथ बड़ी तेजी से काम करते है और फिल्म को जल्दी ही पूरा करते है।
 |
इश्क लव अउ मया ishq love au maya |
डॉ. पुनीत सोनकर को फिल्मों का लंबा अनुभव है वे छायांकन के साथ ही संपादन के अलावा फिल्म की तमाम तकनीकी पहलुओं के जानकार माने जाते हैं। कुछ ऐसा ही तजुर्बेकार फिल्म के एक और निर्माता किस कुर्रे भी है। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिल्म इश्क लव अउ मया का निर्देशन कर रहे है एजाज वारसी। अब फिल्म के अहम कलाकारों की बात करे तो इसमें आजम खान, पूनम साहू, सीमा सिंह, शिवानी चौधरी, नूरी शेख के अलावा किस कुर्रे और पुनीत सोनकर की दमदार भूमिका है।
 |
इश्क लव अउ मया ishq love au maya |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
सारगर्भित प्रतिक्रिया देने के लिए आपको सादर धन्यवाद...