कोचई पान से 'अप्सरा' बनी अनिता बरेठ, जोया सीरीज में विश्वहार और कंचन का धमाकेदार सांग

कोचई पान से 'अप्सरा' बनी अनिता बरेठ, जोया सीरीज में विश्वहार और कंचन का धमाकेदार सांग


  • वीडियो एल्बम गाना - अप्सरा 
  • सिंगर - ओमेश विश्वहार, कंचन जोशी 
  • गीत संगीत - मो. सिराज 
  • कलाकार - गौरव सिन्हा, अनिता बरेठ 
  • कोरियोग्राफर - चंदन दीप
  • प्रस्तुति - जोया सीरीज सीजी म्यूजिक

सिनेमा। छत्तीसगढ़ में फोक फ्यूजन टाईप नई छत्तीसगढ़ी गानों का चलन खूब बड़ रहा है। आज के युवा पी‍ढ़ी शायद ऐसे ही गीतों को दिल लगा रहे हैं। राजधानी रायपुर के अलावा बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर और रायगढ़ से लेकर सरगुजा और बस्तर अंचलों में लोकगीतों के मनोहार के साथ आधुनिक गीतों का खूब टसन छा रहा है। इस पर सोशल मीडिया की पहुंच हर हाथ में होने से, नई सोच के साथ आगे आने वाले नये कलाकारों को भरपूर अवसर मिल रहा है अपने हुनर को दिखाने का। बिलासपुर में ऐसे ही युवाओं की टीम है जो लगातार छत्तीसगढ़ी गीत आज के दर्शकों को ध्यान में रखकर परोस रहें है। हाल ही में जोया सीरीज सीजी म्यूजिक में अप्सरा रिलीज हुआ है जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे है। जिस प्रकार इसका गीत, संगीत, फिल्मांकन किया गया है, ट्रेलर देखकर ही अंदाजा हो गया था कि यह गीत जरूर पापुलर होगा। 

अप्सरा में मो. सिराज के गीत-संगीत में विश्वहार ओमेश और कंचन जोशी की दिलकश आवाज के साथ अनिता बरेठ व गौरव सिन्हा का भावाभिनय अद्भुत है। बार-बार सुनने और देखने का मन करता है। एक तरफ संगीत में फोक के साथ फ्यूजन का तड़का कानों में मधुरस घोलता है तो दूसरी ओर चंदन दीप के नृत्य निर्देशन का कमाल नजरों से सीधे दिल में उतर जाता है। 

अप्सरा मोर..., अप्सरा यहां अनिता बरेठ को कहा गया है जिसे कल तक छॉलीवुड ...ए वो कोचई पान बुलाते थे। वीडियो एल्बम से फिल्मों तक का सफर तय करने वाली अनिता बरेठ का इस गीत में शानदार लूक देखने को‍ मिला, शायद इसे अनिता से बेहतर और कोई निभा भी नहीं सकती था। चूकि यह गीत लोक के साथ आधुनिकता को समाहित किया हुआ है और अनिता बरेठ की अदा दोनों में ही बखूबी नजर आता है।  

अब गाने को दर्शकों की पसंद की बात करे तो अपलोड होने के कुछ ही समयांतराल बाद 10,000 व्यूह को पार कर गया था। विश्वहार और कंचन की आवाज का जादू धीरे-धीरे चढ़ रहा है छत्तीसगढि़या जनों में। किसी छत्तीसगढ़ी गाने का सोशल मीडिया में ट्रेडिंग पोजीशन में आने का सपना ऐसे ही होले-होले तय करना है छॉलीवुड को भी। वर्तमान समय में जिस प्रकार छत्ती‍सगढ़ी गानों की लोकप्रियता बढ़ी है इससे तो यही कहा जा सकता है कि भविष्य काफी उज्जवल है और जल्द ही यहां की लोक धुनों की तान विश्वपटल पर गुंजेगा। बहरहाल इस खूबसूरत गीत के लिए अप्सरा की पूरी टीम को हार्दिक बधाई।

कोचई पान से 'अप्सरा' बनी अनिता बरेठ, जोया सीरीज में विश्वहार और कंचन का धमाकेदार सांग


इस लिंक को क्लिक कर देखे पूरा वीडियो- https://youtu.be/TkoioQ2B1RM








अनिता बरेठ जी छत्तीसगढ़ी सिनेमा की बेहतरीन अदाकारा है। उनके द्वारा अभिनीत दर्जनों वीडियो एल्बम सोशल मीडिया में खूब धमाल मचा रहा है। अनिता बरेठ के बारे में और भी ज्यादा पढ़े हमारे ब्लॉग के निम्नांकित लिंक पर –

सोशल मीडिया अकाउंट

ट्विटर - https://twitter.com/annybareth03894
इंस्टा ग्राम - https://www.instagram.com/anita_bareth



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सारगर्भित प्रतिक्रिया देने के लिए आपको सादर धन्यवाद...

ब्लॉग में लिखे गये पोस्ट का आधार विश्वस्त सूत्रों, आधिकारिक सोशल मीडिया व संबंधित व्यक्तियों की सार्वजनिक जानकारियां हैं। ब्लॉगर ने इस बात की भी पूरी कोशिश की है कि किसी की निजी ​जीवन या ऐसे तथ्य जिससे व्यक्ति अथवा संस्था की निजता आहत न हो। यदि होता है तो बिना किसी शर्त के पोस्ट हटाने की जवाबदेही है।

यह ब्लॉग खोजें

फ़ॉलोअर