बन्द भईल पब्जी रे ! अब नहीं गायेगा खेसारीलाल ‘हमर मउगी खेलल पब्जी’ हम तो दूनों बेर काटा तानि सब्जी क्योकि अब तो समर सिंह गा रहा है... ‘मउगी काटी सब्जी बंद भईल PUBG’


पटना.06। भोजपुरी गीत और संगीत यू ही दुनियां में पापुलर नहीं हुआ है इनके पीछे कलाकारों की अथक प्रयास है। भोजपुरिया कलाकार जिनके रग-रग में संगीत समाया हो, दुख की घड़ी को भी गानों में पिरोकर सुखद अनुभूति पाता है। अब कोरोना काल के देशबंदी को ही देखिये, जब दुनिया वाले घर पर रेसिपी और बीवी-बच्चों में व्यस्त थे तब हमारे भोजपुरी कलाकार लॉकडाउन गाने बनाने में लगे थे। खेसारीलाल यादव, रितेश पांडेय, अंतरा सिंह प्रियंका, समर सिंह, अवधेश प्रेमी यादव, मोहन राठौर, काव्या कृष्ण मूर्ति, दीपक दिलदार, गोलु राजा, पवन पुरवईया जैसे अनेक कलाकारों ने आपदा में भी लोगों का मनोरंजन करना नहीं छोड़ा। 



आज कल भोजपुरी पब्जी के धुन पर नाच रहा है। पहले जहां पब्जी के कारण औरतें घर का सारा काम मर्द से करवाती थी, अब पब्जी बंद होनो के बाद खुद करने लगी है। मौके की नजाकत को एक भोजपुरिया कलाकार के अलावा और कोई नहीं समझ सकता है। और, जब खेसारी लाल यादव जैसे सुपर स्टार कुछ करे तो और भी बवाल हो जाता है। लॉकडाउन सांग के बाद उनका सोशल मीडिया में पब्जी को लेकर मस्त गाना आया था जिसमें वे सब्जी काटने का काम करते है क्योकि उनकी बीवी पब्जी खेलने में व्यस्त थी। काम ना करे तो बीवी ये शिकायत करती है कि उनको सर्दी-खासी है, पुलिस को बता देंगी, कोरेंटाइन करा देगी। 

चलो अब तो मर्द लोग का ये टेंसन दूर हो गया है पब्जी बंद होने से। लेकिन भोजपुरी कलाकार कहां चुप रहने वाले है। जब दुख को गाने गाकर कम करते रहे तो भला खुशी के माहौल को क्यो न गाये। जी हां आजकल भोजपुरी में पब्जी बंद होने के अनेक गाना सोशल मीडिया में लोगों का मनोंरजन करा रहा है। 


मउगी काटी सब्जी बंद भईल पब्जी गाने की बात करे तो समर सिंह के इस धमाकेदार गाने को लिख है अलोक कुमार ने जोकि इन दिनों समर सिंह ऑफिसियल यूट्यूब चैनल में खूब धमाल मचा रहा है। दो दिन में ही इस गाने को 10 लाख लोग देख चुके है साथ ही और चैनलों में भी ऐसा ही व्यूह मिल रहा है। समर सिंह के यूट्यूब चैनल में अब तक 18 लाख से भी अधिक सबस्क्राइबर है। भोजपुरी स्टार सिंगर समर सिंह के ऑफिसियल चैनल में और भी भोजपुरी लोकगीत, देवी गीत, सावन गीत आदि देखने को मिलेगा।

Samar Singh Official में इन दिनों Video - मउगी काटी सब्जी बंद भईल PUBG | #Samar Singh का भोजपुरी गाना | Bhojpuri Hit Song 2020 के अलावा सपने में अपने से हो जाला, काल्हवा के सेनुरवा ससुराल में चल जईबू, चिपकल रहव कमरिया से, ए बाबा घूमी कोरोनओ दबक के,  आजा मनवा तरसत बा धनिया,  कइली रोपनिया निहुर निहुर, कमरिया को टच करने ना दूंगी, जवन सवतीन लाईन मरिहे उनकर खैर नइखे खूब पंसद किया जा रहा है।










कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सारगर्भित प्रतिक्रिया देने के लिए आपको सादर धन्यवाद...

ब्लॉग में लिखे गये पोस्ट का आधार विश्वस्त सूत्रों, आधिकारिक सोशल मीडिया व संबंधित व्यक्तियों की सार्वजनिक जानकारियां हैं। ब्लॉगर ने इस बात की भी पूरी कोशिश की है कि किसी की निजी ​जीवन या ऐसे तथ्य जिससे व्यक्ति अथवा संस्था की निजता आहत न हो। यदि होता है तो बिना किसी शर्त के पोस्ट हटाने की जवाबदेही है।

यह ब्लॉग खोजें

फ़ॉलोअर