छालीवुड की चुलबुली अदाकारा रीमा सिंह
फीचर डेस्क रायपुर। छॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा रीमा सिंह को उनके जन्मदिन पर 26 मई को सिने जगत की तमाम बड़ी हस्तियों ने मुबारकबाद दिये है। रीमा सिंह वही चुलबुली अदाकारा है जिनको आपने मया में पहली बार देखा था। रॉकी दासवानी और प्रकाश अवस्थी की फिल्म मया से डेब्यू करने वाली इस अभिनेत्री ने मया के बाद सजना मोर, भोला अउ शंकर, राम बनाही जोड़ी, दिल परदेशी होगे रे, सलाम छत्तीसगढ़ और मोहिनी जैसे छत्तीसगढ़ी फिल्म में अपनी दमदार अदाकारी का जलबा बिखेरा है।  छॉलीवुड से भोजपुरी सिनेमा में जाने वाले कलाकारों में रीमा सिंह का नाम भी शामिल है उन्होने छैलाबाबू तू कईसन दिलदार बाड़ऽ हो और जख्मी औरत में भोजपुरीयंस का खूब मनोरंजन किया है। 
मया में अनुज और रीमा की जोड़ी को काफी पसंद किया गया फिल्म चली भी अच्छी। लेकिन कुछ फिल्म असफल होने के बाद उन्होने शादी कर वैवाहिक जीवन व्यतित करने लगी। रीमा सिंह ने लंबे अंतराल के बाद अपने पति के निर्देशन में कमबैक किया फिल्म दबंग दरोगा से। उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया में कई सिने कलाकारों ने संदेश भेजा है जिसमें उपासना वैष्णव, अनुपमा मनहर, जयंती मनहर, मनीषा वर्मा, निशा यादव और रवि तिवारी के अलावा रॉकी दासवानी ने भी फेसबूक पर शुभकामनाएं दी है।
Reema Singh Biography in Hindi | रीमा सिहं जीवन परिचय
जीवन परिचय
- वास्तविक नाम- रीमा सिंह
 - उपनाम- रीमा
 - विधा- अभिनय
 व्यक्तिगत परिचय
- जन्मतिथि- 26 मई 1986
 - ऊँचाई- 5 फिट 4 इंच
 - आंखों का रंग- गहरा भूरा
 - शरीर का रंग- गोरा
 - बालों का रंग- काला
 - जन्मस्थान- अज्ञात
 - भाषा- हिन्दी, भोजपुरी, छत्तीसगढ़ी, अंग्रेजी
 - राष्ट्रीयता- भारतीय
 - गृहनगर- भिलाई छत्तीसगढ़
 - स्कूल/विद्यालय- मुंबई विश्वविद्यालय महाराष्ट्र
 पारिवारिक परिचय
- वैवाहिक स्थिति- विवाहित
 - पति- अभिषेक सिंह
 - भाई/बहन- अज्ञात
 - संतान- एक
 
अन्य जानकारी
- शौक/अभिरुचि- अभिनय, नृत्य तथा मॉडलिंग
 - पहली फिल्म- मया
 - छत्तीसगढ़ी फिल्म- माया, बंधना, राम बनाही जोड़ी, भोला अउ संकर, सजना मोर, दिल परदेशी होगे, सलाम छत्तीसगढ़ दबंग दरोगा
 - भोजपुरी फिल्म- छैला बाबू तू कइसन दिलदर बाडू, अंग पुत्र, लागल करेजवा मे आग
 - पसंदीदा खेल- एथलीट
 - पसंदीदा खिलाड़ी- सचिन तेन्दुलकर
 - पसंदीदा संगीत- सुर केसेट, साई रिकॉर्ड, भोजपुरी न्यू हिट सॉग, शकिरा
 - पसंदीदा फिल्म- सलाम छत्तीसगढ़, दबंग दरोगा
 - पसंदीदा पुस्तक- शयरी की डायरी, तीन मिसटेक आफ माई लाइफ
 - पसंदीदा भोजन- अज्ञात
 - पसंदीदा अभिनेता- अज्ञात
 - पसंदीदा अभिनेत्री- अज्ञात
 - पसंदीदा फ़िल्में- अज्ञात
 - पसंदीदा निर्देशक- अज्ञात
 - संपर्क- अज्ञात
 












कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
सारगर्भित प्रतिक्रिया देने के लिए आपको सादर धन्यवाद...