dinesh lal yadav , amrapali dubey best comedy | दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की सुपरहिट जोड़ी, सोशल मीडिया में मचा रहा है धमाल


फीचर डेस्क पटना। सिनेमा की दुनिया ऐसी है कि टेलेंट के दम पर एक छोटा-सा कलाकार रातों-रात स्टार बन जाता है, स्टार बनना बड़ी बात नहीं है। बड़े ओहदे और सेलेब्रिटियत को बरकरार रखना सबसे बड़ी बात है। इस लिहाज से भोजपुरी सिनेमा को देखे तो कई कलाकार शून्य से शिखर पर तो पहुंचे लेकिन अपनी स्टार इमेज को लंबे समय तक कायम नहीं रख पाये, जिन्होने कायम रखा वो नाम है दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे का।



निरहुआ रिक्शावाला, निरहुआ हिंदुस्तानी, पटना से पाकिस्तान, निरहुआ हिन्दुस्तानी 2, काशी अमरनाथ, निरहुआ चलल लंदन, घूंघट में घोटाला और शेर-ए-हिन्दुस्तान जैसे बे‍हतरीन फिल्म देने वाले भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव जिसे निरहुआ के नाम से भी जाना जाता है। एक भोजपुरी फिल्म अभिनेता के अलावा जबरदस्त गायक और एंकर भी है, 2014 से अब तक लगातार कई सफल फिल्में दे चुके है। 


दिनेश लाल यादव का जन्म 2 अगस्त 1979 को गाजीपुर उत्तर प्रदेश में हुआ था। उत्तर प्रदेश सरकार का सर्वोच्च सम्मान ‘यश भारती’ से सम्मानित किया जा चुका है। प्रख्यात बिरहा गायक विजय लाल यादव दिनेश लाल यादव के बड़े भाई हैं। भोजपुरी 'अल्बम निरहुआ सटल रहे ' से निरहुआ को अपार प्रसिद्धि मिली।


 
दिनेश लाल यादव वैसे तो भोजपुरी के कई अभिनेत्रियों के साथ पर्दे पर रोमांस करते नजर आए है लेकिन दर्शक उनको आम्रपाली दुबे के साथ काफी पसंद करते है। सोशल मीडिया के सर्च में अकसर देखा गया है कि लोग दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की वीडियो और गानों की डिमांड करते है।

 
आम्रपाली दुबे अब तक निरहुआ रिक्शावाला 2, काशी अमरनाथ, पटना से पाकिस्तान, मोकामा जीरो किलोमीटर, निरहुआ चलल ससुराल-2, निरहुआ चलल लंदन, निरहुआ हिन्दुस्तानी, निरहुआ हिन्दुस्तानी-3, राजा बाबू, राम लखन, जिगरवाला, आशिक आवारा, बम बम बोल रहा काशी, निरहुआ सटल रहे, सिपाही, बॉर्डर, लागल रहा बताशा जैसे फिल्मों में शानदार अभिनय के दम पर आज भी भोजपुरी सिनेमा में सबसे सफल अदाकारा के रूप में जानी जाती है। आम्रपाली दुबे का जन्म 11 जनवरी 1987 को हुआ है वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं। 2014 में, उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव के साथ निरहुआ रिक्शावाला में शानदार भूमिका निभाई थी।



अइये देखते है सोशल मीडिया में वायरल दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की कुछ सीन...






Dinesh Lal Yadav Nirahua, Aamrapali Dubey Best Comedy Scene Bhojpuri की मजेदार वीडियो देखे नीचे लिंक पर-

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सारगर्भित प्रतिक्रिया देने के लिए आपको सादर धन्यवाद...

ब्लॉग में लिखे गये पोस्ट का आधार विश्वस्त सूत्रों, आधिकारिक सोशल मीडिया व संबंधित व्यक्तियों की सार्वजनिक जानकारियां हैं। ब्लॉगर ने इस बात की भी पूरी कोशिश की है कि किसी की निजी ​जीवन या ऐसे तथ्य जिससे व्यक्ति अथवा संस्था की निजता आहत न हो। यदि होता है तो बिना किसी शर्त के पोस्ट हटाने की जवाबदेही है।

यह ब्लॉग खोजें

फ़ॉलोअर