अनुज शर्मा के साथ ओडिशा की लिप्सा मिश्रा 'मार डारे मया म' में

'मार डारे मया म' मूवी में दिखेगा अनुज का पूरा परिवार





  • फिल्म का नाम - मार डारे मया म
  • प्रोडक्शन - गजेन्द्र श्रीवास्तव प्रोडक्शन
  • निर्देशक - मनीष मानिकपुरी
  • संवाद - गिरवर दास मानिकपुरी
  • गीत - नवलदास मानिकपुरी
  • संगीत - सुनील सोनी
  • छायांकन - सिद्धार्थ सिंह
  • कलाकार - अनुज शर्मा, लिप्सा मिश्रा, क्रांति दीक्षित, पुष्पेन्द्र सिहं, अंजलि सिंह, प्रदीप शर्मा, गिरवर दास मानिकपुरी, अंशु दास मानिकपुरी, निशांत उपाध्याय आदि।



फीचर डेस्क रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार पद्मश्री अनुज शर्मा फिर एक बार शादी रचा रहे हैं, रियल नहीं बल्कि रील में। जी हां आने वाली नई मूवी 'मार डारे मया म' में उनको लिप्सा मिश्रा के साथ विवाह करते दिखाया गया है। फिल्म पूरी तरह से कंप्लीट हो चुकी है, 2020 के अंत तक प्रदर्शित होने की संभावना है। इस फिल्म के निर्माता है गजेन्द्र श्रीवास्तव जो कि कोरबा शहर से ताल्लुख रखते हैं और युवा निर्देशक मनीष मानिकपुरी ने इसे निर्देशित किया है। 



मार डारे मया म एक पारिवारिक कहानी है। प्रसिद्ध लेखक गिरवर दास मानिकपुरी फिल्म के संवादों में माटी की खूशबू को बखूबी जोड़ा है। गीतों की शब्द रचना मशहूर लोक कलाकार नवलदास मानिकपुरी की है जिसे संगीतकार सुनील सोनी मुधर संगीत से सजाया है। फिल्म में अहम किरदार में है अनुज शर्मा, लिप्सा मिश्रा, क्रांति दीक्षित, पुष्पेन्द्र सिंह, अंजलि सिंह, प्रदीप शर्मा, गिरवर दास मानिकपुरी, अंशु दास मानिकपुरी, निशांत उपाध्याय आदि। इस फिल्म की सबसे बड़ी बात है कि इसमें फिल्म अभिनेता अनुज शर्मा का पूरा परिवार स्क्रीन पर दिखाई देने वाले है। अनुज की दोनो बिटिया के साथ मां भी पर्दे पर बेटे के साथ रहेंगी। सोशल मीडिया में अनुज शर्मा ने अपने स्वयं आधिकारिक अकाउंट से इस बात की जानकारी साझा की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सारगर्भित प्रतिक्रिया देने के लिए आपको सादर धन्यवाद...

ब्लॉग में लिखे गये पोस्ट का आधार विश्वस्त सूत्रों, आधिकारिक सोशल मीडिया व संबंधित व्यक्तियों की सार्वजनिक जानकारियां हैं। ब्लॉगर ने इस बात की भी पूरी कोशिश की है कि किसी की निजी ​जीवन या ऐसे तथ्य जिससे व्यक्ति अथवा संस्था की निजता आहत न हो। यदि होता है तो बिना किसी शर्त के पोस्ट हटाने की जवाबदेही है।

यह ब्लॉग खोजें

फ़ॉलोअर