नोनी के अनहोनी में अनिकृति चौहान और विशाल की जोड़ी



सिनेमा। छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘नोनी के अनहोनी’ जो कि होमन देशमुख द्वारा निर्मित है, और निर्देशक है गौरव रत्नाकर। फिल्म 24 नवंबर से प्रदेश के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रहा है। नोनी के अनहोनी में अहम किरदार में नजर आयेंगे एवरग्रीन विशाल, अनिकृति चौहान, संजय महानंद और अनिल शर्मा।



प्रोडक्शन टीम द्वारा प्रदर्शन की आधिकारिक घोषणा के साथ ही एक खूबसूरत पोस्टर भी सोशल मीडिया में साझा किया गया है। सूत्रों की माने तो फिल्म हास्य प्रधान है। पोस्टर में अनिकृति, विशाल, संजय और अनिल सभी हास्य रूप में दिखाई दे रहे हैं। नोनी के अनहोनी में कहा भी गया है कि- ‘ए सफर मया के नइये, समस्या के हे...।‘
क्या खास है- ‘नोनी के अनहोनी में एक जवान लड़की को लेकर हास्य और मनोरंजक कहानी गढ़ी गई है। अब देखना काफी दिलचस्प होगा कि लड़की के पिता और दो लड़कों को किस दौर से गुजरना पड़ेगा और किन-किन समस्याओं से उनका सामना होगा। 



गुदगुदातें, हंसाते मनोरंजक कहानी में पहली बार छॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्री अनि‍कृति चौहान कॉमेडी करते नजर आ रही हैं। अनिकृति सतीश जैन के साथ एक बड़ी हिट फिल्मस् देने के कुछ अंतराल के बाद हास्य के साथ पुन: सिनेमाघरों में वापसी की हैं।



वहीं बतौर अभिनेता एवरग्रीन विशाल मस्त क्यूट बॉय की तरह टॉकीज में ठहाके लगवाने को आतुर हैं। हाल ही में विशाल ‘वैदेही’ में भी नजर आये थे, वैदेही की कहानी को लोगों ने खूब पसंद किया, श्रद्धा पाणिग्रही और काजल सोनबेर भी फिल्म में थी। अब अनिकृति चौहान के साथ वैदेही से एकदम अलग अंदाज में नजर आयेंगे।



एक और सबसे बड़ी खास बात है संजय महानंद का छॉलीवुड में वापसी करना। संजय इन दिनों छत्तीसगढ़ी सिनेमा से कहीं ज्यादा भोजपुरी में व्यस्त हैं। संजय महानंद एक ऐसा कलाकार है जो केवल हास्य के दम पर सिनेमा में लम्बी पारी खेल रहे हैं। इतना ही नहीं अन्य आंचलिक भाषाओं में भी उनके हनुर को बड़ा सम्मान मिला है। ‘नोनी के अनहोनी’ में हंसी के फव्वारें संजय भी छोड़ेंगे, लोटपोट कर देंगे। चूकि वे लोक मंच के कलाकार हैं, बहु्प्रतिभा के धनी हैं और जो भी करते हैं बड़ी शिद्दत से करते हैं।

बात अनिल शर्मा की करें तो चरित्र कलाकार के रूप में उनका भी छॉलीवुड में बड़ा नाम है। फिल्म में वे एक जिम्मेदार पिता की तरह हंसाने का रहा-सहा कसर पूरी करेंगे।



होमन देशमुख इस फिल्म से छॉलीवुड में बतौर निर्माता हास्य और मनोरंजक फिल्म के साथ सिनेमा उद्योग में योगदान देने जा रहे हैं। अब तक सिनेमा उद्योग सन् 1965 के श्वेत श्याम से रंगीन फिल्म तक कई निर्माताओं ने बड़ा रिस्क लेकर छत्तीसगढ़ी भाषा और संस्कृति को जीवित रखने का प्रशंसनीय कार्य किये हैं। उनकी ही मेहनत के कारण छॉलीवुड स्थापित हो पा रहा है। होमन देशमुख जैसे युवा निर्माताओं का सिनेमा में आना निश्चित ही सुफल दायक‍ साबित होगा।

बहरहाल अभी नोनी के अनहोनी का 24 नवंबर को प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया में जानकारी साझा की गई है। प्रमोशन का दौर चल रहा है। कुछ अंतराल बाद सोशल मीडिया में गाने और ट्रेलर भी देखने को मिलेगा। हमने तो अपने दर्शकों को एक अंदाजा बताया है, असली कहानी से पर्दा तो 24 नवंबर को खुलेगा। देखना न भूले अनिकृति चौहान, एवरग्रीन विशाल, संजय महानंद और अनिल शर्मा अभिनीत मजेदार फिल्म नोनी के अनहोनी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सारगर्भित प्रतिक्रिया देने के लिए आपको सादर धन्यवाद...

ब्लॉग में लिखे गये पोस्ट का आधार विश्वस्त सूत्रों, आधिकारिक सोशल मीडिया व संबंधित व्यक्तियों की सार्वजनिक जानकारियां हैं। ब्लॉगर ने इस बात की भी पूरी कोशिश की है कि किसी की निजी ​जीवन या ऐसे तथ्य जिससे व्यक्ति अथवा संस्था की निजता आहत न हो। यदि होता है तो बिना किसी शर्त के पोस्ट हटाने की जवाबदेही है।

यह ब्लॉग खोजें

फ़ॉलोअर