छॉलीवुड में पहली बार नक्सल समस्या पर बनी फिल्म ‘नवा बिहान’ 11 नवंबर को होगी रिलीज, ट्रेलर में आकाश सोनी, इशिका यादव और रवि साहू को खूब पसंद कर रहे हैं दर्शक

छॉलीवुड में पहली बार नक्सल समस्या पर बनी फिल्म ‘नवा बिहान’ 11 नवंबर को होगी रिलीज, ट्रेलर में आकाश सोनी, इशिका यादव और रवि साहू को खूब पदंस कर रहे हैं दर्शक

सिनेमा। ओम गंगे फिल्मस् के बैनर तले निर्मित छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘नवा बिहान’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। आशीष सुरेन्द्र गंजीर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेता के रूप में आकाश सोनी को लिया गया है, और अभिनेत्री है इशिका यादव। साथ ही रवि साहू, योगिता मढ़रिया, उपासना वैष्णव, ललित उपाध्याय, श्रेया महंत, विक्रांत नरसिंह, प्रांजल सिंह राजपूत, नरेन्द्र काबरा, सुमित्रा साहू, संतोष निषाद, रूद्र कुमार यादव, हेमंत निषाद, कावेरी ध्रुव आदि की अहम भूमिका है। फिल्म के निर्माता है रवि बहादुर सिंह, कहानी है सोनू ठाकुर का जिसमें पटकथा और संवाद लिखे हैं पी. राजकुमार ने।

सुंदरानी यूट्यूब चैनल पर रिलीज 3 मिनट के ट्रेलर से पूरी फिल्म की कहानी का अंदाजा लगाये तो ‘नवा बिहान’ बस्तर की नैसर्गिक सौंदर्य के बीच पनपते नक्सल समस्या को रेखांकित करता है। साफ लफ्जों में कहे तो फिल्म में प्रेम की दो परिभाषा देखने को मिला एक नायक और नायिका का, और दूसरा अपनी माटी से। अब आगे कहानी कुछ यू आगे बड़ता है कि इशिका यादव अपनी सहेली योगिता मढ़रिया के साथ उनके गांव जाती है। वहां शादी समारोह था। वहीं आकाश सोनी से इशिका की मुलाकात होती है। इस दौरान कई नोकझोक के शानदार संवाद के साथ मधुर गीत का भी आगाज होता है।

जैसे हर फिल्म में होता है कि दो प्यार करने वाले आसानी से थोड़े ही मिल सकेंगे। अब फिल्म की दूसरी प्रेम कहानी शुरू होती है जो कि बस्तर की जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से है। अक्सर आदिवासी और नक्सली के बीच पुलिस कभी नायक की भूमिका में होते है, तो कभी खलनायक। हकीकत क्या है ये आज तक कोई नहीं जान पाया कि आखिर जल, जंगल और जमीन की लड़ाई में नक्सली और पुलिस के बीच भोले-भाले आदिवासी अपने आप को कहा पाते हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो वें कभी नक्सली के तो कभी पुलिस के गोली के शिकार होते है। 

नक्सल समस्या का समाधान इस फिल्म में नहीं है यह तो केवल एक काल्पनिक कहानी है। आकाश सोनी इस फिल्म में प्रेम को प्रेम से जीतना चाहते है लेकिन उनकी प्रेमिका इशिका के पिता को आदिवासी हितैषी बताया गया है जो जल, जंगल और जमीन की लड़ाई लड़ रहे हैं। वहीं रवि साहू पुलिस की भूमिका में है। फिल्म में प्यार के गीत के संग गोलियों की आवाज भी गुंजती है। क्या दो प्यार करने वाले मिले होंगे ? क्या नायिका नक्सलियों का साथ देगी ? कहानी किस रियल घटना से मेल खाती है..., जैसे मन में उमड़ते कई सवालों का जवाब तो 11 नवंबर 2022 को मिलेगा जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बहरहाल छॉलीवुड की अन्य  फिल्मों से तुलना करें तो नवा बिहान काफी अलग है। दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा, आकाश सोनी और इशिका यादव के साथ हमें भी छॉलीवुड के नये सितारों को देखने की चाहत है।

बता दे कि आकाश सोनी का छॉलीवुड में कई फिल्म सफल रहा है जिसमें मनोज वर्मा के साथ महुं कुवांरा तहुं कुवारी और भोजपुरी फिल्म संतोष जैन के साथ मिल गईली चंदनिया, के अलावा गंवन भी कतार में है। अभिनेत्री इशिका यादव का हालाकि अभी तक फीचर फिल्म में कोई बड़ा काम सामने नहीं आया है लेकिन छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिये नई भी नहीं है। सुपर स्टाेर अनुज शर्मा के साथ राजा-रानी जैसे दर्जनों वीडियो एल्बमों, शार्ट मूवी आदि में वे अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं। आकाश सोनी और इशिका यादव दोनों की छॉलीवुड के चमते सितारे है।

क्या खास है फिल्म में- 

सिनेमा की दुनिया में अब मौलिकता जैसा कुछ नहीं बचा, आपको फिल्म केवल मनोरंजन के लिये देखना होगा। नवा बिहान को भी आप केवल मनोरंजन के लिये देखे। हां कहानी में जरूर कुछ नवापन दिखता है, नायक और नायिका के बीच बस्तर की नक्सल समस्या को दिखाने की कोशिश की गई है। इस फिल्म से आप बस्तर की संस्कृति के अलावा वहां की स्थानीय बोली की छाप देखेंगे। 
  • फिल्म  - नवा बिहान
  • निर्देशक‍- आशीष सुरेन्द्री गंजीर 
  • निर्माता - रवि बहादुर सिंह,
  • कहानी - सोनू ठाकुर 
  • पटकथा/ संवाद - पी. राजकुमार
  • कलाकार - आकाश सोनी, इशिका यादव, रवि साहू, योगिता मढ़रिया, उपासना वैष्णव, ललित उपाध्याय, श्रेया महंत, विक्रांत नरसिंह, प्रांजल सिंह राजपूत, नरेन्द्र काबरा, सुमित्रा साहू, संतोष निषाद, रूद्र कुमार यादव, हेमंत निषाद, कावेरी ध्रुव आदि।

क्या खास है फिल्म में- 

  • Movie - Nawa Bihan
  • Producer - Ravi Bahadur Singh
  • Director - Aashish Surendra Ganjir
  • Starcast - Aakash Soni , Ishika Yadav , Ravi Sahu ,  Upashna Vaishnav , Lalit Upadhyay , Vikrant Narshih, Yogita Madhariya, Shreya Mahant , Pranjal Singh Rajput , Narendra Kabra , Sumitra Sahu , Santosh Nishad , Rudra Kumar Yadav , Hemant Nishad, Kaveri Dhruw, Rajesh Bonik
  • Story - Sonu Thakur
  • Patkatha & Sanvad - Raj Banjare 
  • Music Director - Sagar Bose
  • D.O.P - Pramod K Nayak
  • Editor - Satish Dewangan ( SKYLine24F Sudio )
  • Choreographer - Late. Nishant Upadhyay , Rakesh Yadav , Sanju Tandi 
  • Art Director - Benedict francis 
  • Asst. Art Director - Tanmoy Roy
  • Asst. Director - Faizan ul Hasan , Tushar Singh , Vikrant Narshih
  • Action Director - Satish Anna , Tambi Anna
  • Language - Chhattisgarhi

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सारगर्भित प्रतिक्रिया देने के लिए आपको सादर धन्यवाद...

ब्लॉग में लिखे गये पोस्ट का आधार विश्वस्त सूत्रों, आधिकारिक सोशल मीडिया व संबंधित व्यक्तियों की सार्वजनिक जानकारियां हैं। ब्लॉगर ने इस बात की भी पूरी कोशिश की है कि किसी की निजी ​जीवन या ऐसे तथ्य जिससे व्यक्ति अथवा संस्था की निजता आहत न हो। यदि होता है तो बिना किसी शर्त के पोस्ट हटाने की जवाबदेही है।

यह ब्लॉग खोजें

फ़ॉलोअर