छत्तीसगढ़ी फिल्म लव लेटर 17 जून से, मन कुरैशी और सृष्टि तिवारी की रोमांटिक जोड़ी उत्तम तिवारी के निर्देशन में लिखेंगे प्रेम पत्र

chhattisgarh film
chhattisgarh film

सिनेमा। छत्तीसगढ़ी फिल्म में प्रेम का दौर जारी है। हस जन पगली फस जबे की अपार सफलता के बाद लव स्टोरी वाली‍ फिल्म अब दनादन सिनेमाघरों में आ रहा है। दर्शक किसको, कितना पसंद कर रहे हैं ये अलग बात है लेकिन सिनेमाघर में छत्तीसगढ़ी फिल्म के प्रदर्शन को विराम नहीं लग रहा है यह छॉलीवुड के लिये बड़ी बात है। लव लेटर नाम से उत्तम तिवारी के निर्देशन में बनी छत्तीसगढ़ी फिल्म अगामी 17 जून 2022 से प्रदर्शित होने जा रही है। लव के एक्सपर्ट उत्तम तिवारी आई लव यू और आई लव यू टू भी बना चुके हैं, अब वे ईरा फिल्मस् और मां फिल्मस् के बैनर तले ‘लव लेटर’ दर्शकों के बीच ला रहे हैं।

लव लेटर में इस बार मन कुरैशी के साथ सृष्टि तिवारी को लिया गया है। सृष्टि की बतौर नायिका यह पहली फिल्म है। सृष्टि तिवारी छॉलीवुड की नवोदित अदाकारा है, वैसे लव लेटर एक साल पुरानी फिल्म है जो तकनीकी कारण से 17 जून 2022 को प्रदर्शित हो रही है। मन कुरैशी की इस साल की तीसरी फिल्म है, आगे और भी फिल्म कतार में है।

2022 की शुरूआत से ही प्रेम प्रधान फिल्म ही चलन में है। कहानी से लेकर टाईटल और गीत युवाओं को ही आकर्षित करने के लिये बनाये जा रहे है। कुछ फिल्म चल भी रही है। शायद निर्माता/ निर्देशक युवा दर्शकों को ही ध्यान में रख कर फिल्म बना रहे हैं।

लव लेटर की कहानी की बात करे तो यह कॉलेज टाईम लव का प्रतिनिधत्व करता है। दो युवा दिल नोक-झोंक के बाद प्रेम के रंग में रंगते हैं। बीच में फैमिली का विवाद कुछ अलग मनोरंजन देने की कोशिश करता है। प्रेम गीत झुमने को मजबूर करता है। कुल मिलाकर नायक अपनी प्रेमिका को पा लेता है और फिल्म का सुखांत होता है। हांलाकि अभी लव सिरीज का दौर है लेकिन इस बीच युवा दिलवाले अलग-अलग अंदाज में प्रेम की कहानी को देखकर मनोरंजन करते हैं। 17 जून से रिलीज होने वाली लव लेटर को भी युवा खूब पसंद करेंगे ऐसी उम्मीद है।

  • फिल्म- लव लेटर 
  • निर्माता-  अमित जैन, तरूण सोनी 
  • निर्देशक- उत्तम तिवारी
  • कहानी - तरूण सोनी
  • गीत/संगीत- उत्तम तिवारी 
  • छायांकन- तोरण राजपूत 
  • कलाकार- मन कुरैशी, सृष्टि तिवारी, हेमलाल कौशल, शीतल शर्मा, उपासना वैष्णव, धमेंद्र चौबे, विनय अम्बष्ट, पुष्पेंद्र सिंह, सलीम अंसारी, ललीत उपाध्याय, सरला सेन, संतोष जैन, पूजा देवांगन, विक्रम राज
  • निर्माता बैनर- ईरा फिल्मस् मां फिल्मस्
  • कोरियोग्राफर- निशांत उपाध्याय, विलास राउत
  • संपादक- प्रीति सिंह
  • रिलीज – 17 जून 2022

TRAILER  - LOVE LETTER | Mann Kuraishi, Shrishti Tiwari | OFFICIAL TRAILER | लव लेटर | CG Movie | छत्तीसगढ़ी


New cg song- Mann Ke Manjurwa | LOVE LETTER | Mann Kuraishi, Shrishti Tiwari | मन के मंजुरवा | CG Movie Song


New cg song- Ka Jadu Kare Sangwari | LOVE LETTER | Mann Kuraishi, Shrishti Tiwari | का जादू करे संगवारी | CG Song


New cg song - Dhak Dhak Kare | LOVE LETTER | Mann Kuraishi, Shrishti Tiwari | धक धक करे | CG Movie Song



chhattisgarh film
chhattisgarh film

chhattisgarh film
chhattisgarh film

chhattisgarh film
chhattisgarh film


chhattisgarh film
chhattisgarh film

chhattisgarh film
chhattisgarh film

chhattisgarh film
chhattisgarh film

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सारगर्भित प्रतिक्रिया देने के लिए आपको सादर धन्यवाद...

ब्लॉग में लिखे गये पोस्ट का आधार विश्वस्त सूत्रों, आधिकारिक सोशल मीडिया व संबंधित व्यक्तियों की सार्वजनिक जानकारियां हैं। ब्लॉगर ने इस बात की भी पूरी कोशिश की है कि किसी की निजी ​जीवन या ऐसे तथ्य जिससे व्यक्ति अथवा संस्था की निजता आहत न हो। यदि होता है तो बिना किसी शर्त के पोस्ट हटाने की जवाबदेही है।

यह ब्लॉग खोजें

फ़ॉलोअर