रोमियो राजा : पलायन की पीड़ा से उपजी मार्मिक कहानी में खाटी छत्तीसगढि़या देवेन्द्र जांगड़े के साथ भोपाल की प्रियंका परमार की दमदार अदाकारी

रोमियो राजा : पलायन की पीड़ा से उपजी मार्मिक कहानी में खाटी छत्तीसगढि़या देवेन्द्र जांगड़े के साथ भोपाल की प्रियंका परमार की दमदार अदाकारी
chhattisgarhi film romeo raja Devendra Jangade & Priyanka Parmar


सिनेमा। छत्तीसगढ़ी सिनेमा में खाटी छत्तीसगढि़या देवेन्द्र जांगड़े फिल्म ‘जोहार छत्तीसगढ़’ की सफलता के बाद अब नई फिल्म ‘रोमियो राजा’ से छॉलीवुड में नया धमाल करने जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढि़यावाद के पूरजोर समर्थक निर्माता/निर्देशक/अभिनेता देवेन्द्र जांगड़े इस बार अपनी फिल्म में पलायन की पीड़ा को दिखाने जा रहे हैं। फिल्म में छत्तीसगढ़ के मजदूरों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ लड़ने का जनजागरण पैदा करने के साथ ही छत्ती़सगढि़यावाद का नारा बुलंद किया गया है।

रोमियो राजा फिल्म के प्रदर्शन को लेकर आधिकारिक रूप से तारीख की घोषणा नहीं की गई है। ऐसी उम्मीद है की जून के अंत तक रिलीज हो जायेगी। प्रोमों को यूट्यूब में ही शुरूआत में अपलोड कर दी गई थी। कुछ गानों को मई में रिलीज किया जा रहा है। 

देवेन्द्र जांगड़े की छॉलीवुड में अलग ही पहचान है उनकी फिल्मों को प्रचार-प्रसार की अधिक जरूरत नहीं पड़ती, दर्शक उनके नाम से ही जुड़ते हैं। रोमियो राजा फिल्म के टाईटल सांग और बेनी के गजरा गीत को खूब पसंद किया जा रहा है। रोमियो राजा फिल्म के शुरूआत के पोस्टरों में देवेन्द्रे जांगड़े के साथ शिखा चितांबरे का पीक था, हो सकता है वो फिल्म का हिस्सा नहीं लेकिन अब नायिका के तौर पर भोपाल की मॉडल व अभिनेत्री प्रियंका परमार को लिया गया है। प्रियंका परमार और शिखा चितांबरे का बॉडी लैंग्वेज और फेस कट में काफी समानता है। बहरबाल फिल्म के प्रदर्शन तक प्रियंका परमार की अदाकारी पर कुछ नहीं कहा जा सकता, वैसे वें ज्यादातर राजस्थानी वीडियो एल्बम करती हैं। देवेन्द्र जांगड़े और प्रियंका परमार के अलावा इस फिल्म में अर्चना टंडन, अनिल शर्मा, क्रांति दीक्षित, सलीम अंसारी, संतोष निषाद, जयंती मनहर, किशोर मंडल आदि की अदाकारी भी देखने को मिलेगा। 

  • फिल्म - रोमियो राजा
  • प्रोडक्शन - आरजे एंटरटेनमेंट वर्ल्ड
  • निर्माता - अनिल पी चौहान {युगांडा एनआरआई}
  • निर्देशक - देवेंद्र जांगड़े
  • कलाकार - देवेंद्र जांगड़े, प्रियंका परमार, अर्चना टंडन, अनिल शर्मा, क्रांति दीक्षित, सलीम अंसारी, संतोष निषाद, जयंती मनहर, किशोर मंडल
  • पटकथा/लेखक/गीतकार - देवेंद्र जांगड़े
  • संगीत - सूरज महानन्दी
  • डीओपी - लक्ष्मण यादव
  • एक्शन - तांबी अन्ना
  • संपादक - सुजीत सिंह
  • गायक - अनुराग शर्मा, चंपा निषाद, लक्ष्मी कंवर, दीपशिखा, निशा शर्मा
  • भाषा - छत्तीसगढ़ी 
  • रिलीज - 2022


रोमियो राजा : पलायन की पीड़ा से उपजी मार्मिक कहानी में खाटी छत्तीसगढि़या देवेन्द्र जांगड़े के साथ भोपाल की प्रियंका परमार की दमदार अदाकारी
chhattisgarhi film romeo raja Devendra Jangade & Priyanka Parmar

रोमियो राजा : पलायन की पीड़ा से उपजी मार्मिक कहानी में खाटी छत्तीसगढि़या देवेन्द्र जांगड़े के साथ भोपाल की प्रियंका परमार की दमदार अदाकारी
chhattisgarhi film romeo raja Devendra Jangade & Priyanka Parmar

रोमियो राजा : पलायन की पीड़ा से उपजी मार्मिक कहानी में खाटी छत्तीसगढि़या देवेन्द्र जांगड़े के साथ भोपाल की प्रियंका परमार की दमदार अदाकारी
chhattisgarhi film romeo raja Devendra Jangade & Priyanka Parmar

रोमियो राजा : पलायन की पीड़ा से उपजी मार्मिक कहानी में खाटी छत्तीसगढि़या देवेन्द्र जांगड़े के साथ भोपाल की प्रियंका परमार की दमदार अदाकारी
chhattisgarhi film romeo raja Devendra Jangade & Priyanka Parmar

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सारगर्भित प्रतिक्रिया देने के लिए आपको सादर धन्यवाद...

ब्लॉग में लिखे गये पोस्ट का आधार विश्वस्त सूत्रों, आधिकारिक सोशल मीडिया व संबंधित व्यक्तियों की सार्वजनिक जानकारियां हैं। ब्लॉगर ने इस बात की भी पूरी कोशिश की है कि किसी की निजी ​जीवन या ऐसे तथ्य जिससे व्यक्ति अथवा संस्था की निजता आहत न हो। यदि होता है तो बिना किसी शर्त के पोस्ट हटाने की जवाबदेही है।

यह ब्लॉग खोजें

फ़ॉलोअर