छत्तीसगढ़ी फिल्म : चल हट कोनो देख लिही 13 मई को रिलीज होगी, दिलेश और अनिकृति की जोड़ी पर सतीश जैन का दांव

Chal Hat Kono Dekh Lihi |  Chhattisgarhi Film| Satish Jain | Dilesh Sahu | Anikriti Chauhan| चल हट कोनो देख लिही | छत्तीसगढ़ी फिल्म
Chal Hat Kono Dekh Lihi |  Chhattisgarhi Film| Satish Jain | Dilesh Sahu | Anikriti Chauhan

सिनेमा. श्री शबरी फिल्मस् और सतीश जैन प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘चल हट कोनो देख लिही’ अब 13 मई 2022 से सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है. फिल्म का निर्देशन किये हैं सतीश जैन और निर्माता है छोटेलाल साहू व सतीश जैन. छॉलीवुड की सिल्वर जुबली निर्देशक सतीश जैन के निर्देशन में इस बार फिल्म चल हट कोनो देख लिही में एक्शन स्टार दिलेश साहू पहली बार उनके साथ काम कर रहे हैं साथ ही अनिकृति चौहान की यह तीसरी बड़ी फिल्म है.

Chal Hat Kono Dekh Lihi |  Chhattisgarhi Film| Satish Jain | Dilesh Sahu | Anikriti Chauhan| चल हट कोनो देख लिही | छत्तीसगढ़ी फिल्म
Chal Hat Kono Dekh Lihi |  Chhattisgarhi Film| Satish Jain | Dilesh Sahu | Anikriti Chauhan

‘चल हट कोनो देख लिही’ एक मनोरंजक फैमिली ड्रामा है जिसमें लव और रोमांस के साथ जबरदस्त एक्शन भी है. सूत्रों की मानें तो फिल्म की कहानी एक अमीर बाप की अडि़यल बेटी और एक आटो वाले के प्रेम की नोकझोक से शुरू होती है. नायक दिलेश साहू की मां की भूमिका में हैं छॉलीवुड की मशहूर अदाकारा अंजली सिंह चौहान जिसे छत्तीसगढ़ी सिनेमा ‘कारी’ के रूप में भी जानते है. वहीं नायिका अनिकृति चौहान के पिता के किरदार में सुपरहिट खलनायक रजनीश झांझी और मां के रूप में अनुराधा दुबे हैं. फिल्म की कहानी में दो पाट है एक प्रेम और दूसरा राजनीति. दोनों में अंजली सिंह चौहान की दमदार और धारदार संवाद लोगों को बहुत भा रहा है. 

Chal Hat Kono Dekh Lihi |  Chhattisgarhi Film| Satish Jain | Dilesh Sahu | Anikriti Chauhan| चल हट कोनो देख लिही | छत्तीसगढ़ी फिल्म
Chal Hat Kono Dekh Lihi |  Chhattisgarhi Film| Satish Jain | Dilesh Sahu | Anikriti Chauhan

शुरूआत में अनिकृति चौहान की प्रेम कहानी टिपिकल हिन्दी फिल्म की तरह ना-ना से होता है जो बाद में हां में बदल जाता है. दोनो के बीच का प्यार ही फिल्म की स्टोरी की जान है जो आगे राजनीतिक रंग में बदल जाती है. आटो स्टेंड से कोर्ट तक दिलेश और अनिकृति के ही जलवे दिखते है. इस बीच पारिवारिक जंग मनोरंजन के साथ कहानी को सुखांत की ओर बढ़ाता है. प्रोडक्शन टीम द्वारा आधिकारिक ट्रेलर से फिल्म की अनकहीं बातों को कुछ यूं ही बयां किया गया है जो अधूरी जरूर है लेकिन दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों तक खीचनें के लिये काफी है.

Chal Hat Kono Dekh Lihi |  Chhattisgarhi Film| Satish Jain | Dilesh Sahu | Anikriti Chauhan| चल हट कोनो देख लिही | छत्तीसगढ़ी फिल्म
Chal Hat Kono Dekh Lihi |  Chhattisgarhi Film| Satish Jain | Dilesh Sahu | Anikriti Chauhan

‘चल हट कोनो देख लिही’ के आधिकारिक ट्रेलर में - ‘कोनो के अकल बदाम खाये ले आथे, कोनो के अकल ठोकर खाये ले आथे अउ तुंहर सही कुकुर मनके अकल सिरिफ लात खाये म आथे’. ‘एक मामूली आटो वाले से तोर बेटी ल महोब्बत होगे हे’. ‘चिंता मत कीजिए दामाद आटो चलाता है बेटी भूखी नहीं रहेगी’. ‘वो अंगूठाछाप डोकरी ल अंगूठा दिखाना हे- ओकर पढ़े-लिखे बेटी ले मोला चुल्हा फूकवाना हे’. जैसे धारदार संवाद निश्चित ही सिनेमाघरों में बवाल करेगा. लोगों की जुबान पर चड़ेगा. सुमधुर गीत और कर्णप्रिय संगीत मन को आनंदित करता है. फिल्म में हास्य के गोले तो नहीं है लेकिन फुलझड़ी आपको फूल मनोरंजन देगा. 

Chal Hat Kono Dekh Lihi |  Chhattisgarhi Film| Satish Jain | Dilesh Sahu | Anikriti Chauhan| चल हट कोनो देख लिही | छत्तीसगढ़ी फिल्म
Chal Hat Kono Dekh Lihi |  Chhattisgarhi Film| Satish Jain | Dilesh Sahu | Anikriti Chauhan

‘चल हट कोनो देख लिही’ के आधिकारिक ट्रेलर में यदि कही सोचने वाली बात है तो वह है दिलेश साहू का किरदार, वो आटो वाला है या वकील. एक पल वे काले कोर्ट में वकील के रूप में दिखते हैं तो दूसरे ही पल में आटो वाले के ड्रेस में सड़क पर आटो चलाते दिखते हैं. अनिकृति चौहान भी काले कोर्ट में वकील के रूप में हैं, लेकिन उनका बाप एक बहुत बड़ा नेता है. बाप मंत्री है तो बेटी छोटी सी वकील कैसे? नायक की मां आखिर अडि़यल लड़की को ही अपनी बहू क्यों बनाना चाहती हैं? कहीं नायक का डबल रोल तो नहीं? जैसे कई और सवाल है जिसका खुलासा 13 मई 2022 को होगा.        

Chal Hat Kono Dekh Lihi |  Chhattisgarhi Film| Satish Jain | Dilesh Sahu | Anikriti Chauhan| चल हट कोनो देख लिही | छत्तीसगढ़ी फिल्म
Chal Hat Kono Dekh Lihi |  Chhattisgarhi Film| Satish Jain | Dilesh Sahu | Anikriti Chauhan

अहम किरदारों की बात करें तो फिल्म चल हट कोनो देख लिही में दिलेश साहू और अनिकृति चौहान के अलावा रजनीश झांझी, अंजली सिंह चौहान, प्रदीप शर्मा, अनिल शर्मा, अनुराधा दुबे, मनोज वर्मा, डॉ. अजय सहाय, हेमलाल कौशल, उपासना वैष्णव, तेजराम साहू, मनोज जोशी, सलीम अंसारी, क्रांति दीक्षित, अंशुल अवस्थी, तुषार कांत शर्मा, जानसन अरूण, शैलेश साव, छोटेलाल साहू, राजू शर्मा, उषा विश्वुकर्मा, अनुपम भार्गव, पुष्पांजलि शर्मा, मनीषा वर्मा, पूजा देवांगन, अराध्या  सिन्हा, रिया साहू और संगीता निषाद की दमदार अदाकारी देखने को मिलेगा.

चल हट कोनो देख लिही की अभी तक जो गीत सोशल मीडिया में आया है बहुत ही शानदार है. गीत के शब्द दिल को छू जाता है. सभी गीतों को छत्तीसगढ़ी की पारंपरिक शैली में संगीतबद्ध किया गया है, गीत बार-बार सुनने को लालायित करता है. चल हट कोनो देख लिही का शीर्षक गीत, राखे रहीबे, महंगा परही मोर प्यार, सीटी बाजे, मता दे टूरी..., जैसे गीत फिल्म के रिलीज से पहले ही लोकप्रियता के शिखर पर है.
 
  • फिल्म - चल हट कोनो देख लिही
  • निर्माता - छोटेलाल साहू, सतीश जैन
  • निर्देशक - सतीश जैन
  • गीतकार - सतीश जैन
  • संगीत - सुनील सोनी
  • कलाकार - दिलेश साहू, अनिकृति चौहान, रजनीश झांझी, अंजली सिंह चौहान, प्रदीप शर्मा, अनिल शर्मा, अनुराधा दुबे, मनोज वर्मा, डॉ. अजय सहाय, हेमलाल कौशल, उपासना वैष्णव 
  • कैमरा - तोरण राजपूत
  • कोरियोग्राफी - निशांत उपाध्याय, चंदन दीप
  • संपादक - तुलेंद्र पटेल
  • एक्शन - अंदलिब पठान
  • रिकॉर्डिंग - मिलन स्टूडियो कटक
  • संगीत व्यवस्था - प्रफुल्ल बैहरा
  • भाषा - छत्तीसगढ़ी
  • रिलिज - 13 मई 2022

Trailer : Chal Hat Kono Dekh Lihi | Chhattisgarhi Film Trailer | Satish Jain | Dilesh Sahu | Anikriti Chauhan




Cg Movie Song  : Sunil Soni | Alka Chandrakar | Chal Hat Kono Dekh Lihi | Cg Movie Song | Dilesh | Anikriti | AVMGANA





Cg Movie Song : Chal Hat Kono Dekh Lihi | Cg Song | Rakhe Rahibe | Dilesh | Anikriti | Sunil Soni | Alka Chandrakar





Cg Movie Song  : Chal Hat Kono Dekh Lihi | Mahnga Parhi Mor Pyar | Dilesh | Anikriti | Sunil Soni | Anupama Mishra





Cg Movie Song  : Chal Hat Kono Dekh Lihi | Seeti Baje | Sunil Soni | Alka | Dilesh | Anikriti | Satish Jain | AVMGANA





Cg Movie Song : Nitin Dubey | Chal Hat Kono Dekh Lihi | Mata De Turi | Anupama Mishra | Dilesh | Anikriti |AVMGANA




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सारगर्भित प्रतिक्रिया देने के लिए आपको सादर धन्यवाद...

ब्लॉग में लिखे गये पोस्ट का आधार विश्वस्त सूत्रों, आधिकारिक सोशल मीडिया व संबंधित व्यक्तियों की सार्वजनिक जानकारियां हैं। ब्लॉगर ने इस बात की भी पूरी कोशिश की है कि किसी की निजी ​जीवन या ऐसे तथ्य जिससे व्यक्ति अथवा संस्था की निजता आहत न हो। यदि होता है तो बिना किसी शर्त के पोस्ट हटाने की जवाबदेही है।

यह ब्लॉग खोजें

फ़ॉलोअर