जोही मोर आही रे..., वीर वधु की प्रेमगाथा में सैनिक पति के मौत से आलिंगन की स्मृतांजलि | Johi Mor Aahi Cg Song _ video review

जोही मोर आही रे..., वीर वधु की प्रेमगाथा में सैनिक पति के मौत से आलिंगन की स्मृतांजलि | Johi Mor Aahi Cg Song _ video review
Johi Mor Aahi Cg Song - Dhaneshwar Sahu & Kajal Kaushik - Singer Shivani Janghel - GangaBaru -Ramkumar sahu

सिनेमा। छत्तीसगढ़ी गीतों में हम श्रम, श्रृंगार, संस्कार और पर्व विशेष के गीत अक्सर सुनते हैं, उनका अलग ही ट्रेंड होता है। लेकिन कल 13 अगस्त को ‘गंगाबारू’ यूट्यूब चैनल पर एक नई गीत का आगाज हुआ, जो श्रृंगार के साथ देशप्रेम की भावना से सराबोर है। शब्द रचना है प्रदेश के सुप्रसिद्ध युवा गीतकार रामकुमार साहू का, जिसे सुमधुर आवाज में गायी है लोकप्रिय गायिका शिवानी जंघेल ने। बहरहाल वीडियो एल्बम का दौर है इस लिहाज ले फिल्मांकन भी बहुत ही शानदार तरीके से किया गया है। सच कहे तो गीत के भाव के साथ वीडियो का जो स्‍‍क्रीनप्ले बनाया गया है वही पूरी एल्बम की कहानी बयां करती है। 

गीत के बोल कुछ इस तरह है-
गोंदली के भाजी म डारेवं चना दार, जोही मोर आही रे आज इतवार। 
खोपा म गजरा सजा लेहवं, आंखी म कजरा अंजा लेहवं। 
बइठे हाववं करके मैं सोला सिंगार..., 


(नायिका अपने पति की प्रतिक्षा में प्याज भाजी और चने दाल की सब्जी बना ली है, बालों में गजरा और आंख में काजल के साथ सोलह श्रृंगार सजा कर बैठी है।)

वीडियो में धनेश्वर साहू और काजल कौशिक की भावाभिनय भी बहुत ही बढि़या है। कैमरा ओपन होता है एक नई नवेली सैनिक की वधु से, जो देशसेवा में गए पिया के आने की प्रतिक्षा में सज संवर कर बैठी है। नायिका अपनी गृहस्थी के कामों के बीच श्रृंगार का बखान करती, यादों में खोयी, गीत गुनगुना रही है। उधर सैनिक छुट्टी में गांव लौट रहा है। सैनिक और उनके परिजनों का जीवन आम जनों से बहुत अलग होता है। कभी महीनों, तो कभी साल-साल भर, घरवालों से मिलना नहीं हो पाता है। इस बीच चिट्ठी के बाद अब मोबाइल के दौर ने पारिवारिक जीवन में उमंग जरूर लाया है। 

पत्नी के सुना संसार में रंग भरने सैनिक पति घर आ रहा है, तभी उनकी छुट्टी रद्द होती है और वह आधे रास्ते से ही वापस अपने मिशन में लौट जाता है। इधर सोलह श्रृंगार कर पत्नी प्रतिक्षा कर रही है तभी उधर से तिरंगे में लिपटा पति आया...। खुशी और उमंग से पुल्कित आंगन एक पल में ही आसुंओं डूब जाता है। 7 मिनट के वीडियो में इस तरह से गीतिका को पिरोया गया है कि बार-बार देखने को मन करता है, और हर बार सेनानी परिवार के प्रति सम्मान बढ़ता ही जाता है।  

गीतकार ने इसमें लोक में प्रचलित शब्दों की बानगी से वीर वधु की प्रेमगाथा में सैनिक पति के मौत से आलिंगन की स्मृतांजलि को रेखांकित करने की भरसक है। वे कहते है कि खोवा, जलेबी, रखीया, पारा, खिनवा, अइठी मंगाये का जवांरा..., जवाब होता है कि- ओखर बोली ले गुरतुर नंगा लेहूं, ओखर मया ले गहना सजा लेहूं। चुटकी भर सेंदूर मोर जीव के आधार, जोही मोर आही रे आज इतवार..। 

इसी भाव से सनी एक प्रसिद्ध कवयित्री प्रतिभा गुप्ता जी की चार पंक्ती है कि - 
तिरंगे में लिपटा ताबूत मेरे चौखट पर आ ठहरा है, 
खून से लथपथ काया है, घाव भी काफी गहरा है।
तेरा समर्पण बना सिंदूर मेरा, तेरे माथे शौर्य का सेहरा है।
जंग में लड़ कर मेरे पिया की मौत से आलिंगन हुई,
कल तक बस एक ब्याहता थी, मैं तो आज सुहागन हुई।

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर छत्तीसगढ़ी में सेना के जवानों को समर्पित इस गीत को लोग कॉफी पसंद कर रहे हैं। कला और साहित्य बिरादरी में जोही आही रे..., गीत की सराहना भी हो रही है। भोरमदेव साहित्य सृजन मंच कबीरधाम जो कि कोरोना काल में भी वर्चुअल तरीके से साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन करता रहा है। उनकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने अनेक कलाकरों व साहित्यकारों को डिजिटल मंच प्रदान किये हैं। ऐसे मंच के संचालक और प्रदेश के सुप्रसिद्ध युवा गीतकार, साहित्यकार रामकुमार साहू व उनकी पूरी टीम को जोही आही रे..., की सफलता के लिए हार्दिक बधाई।     

Johi Mor Aahi Cg Song || जोही मोर आही || Dhaneshwar Sahu & Kajal Kaushik | Singer- Shivani Janghel || GangaBaru

              

  • गीतकार व निर्माता - रामकुमार साहू    
  • गायिका - शिवानी जंघेल
  • सह गायिका - भूमिका साहू
  • कलाकार - धनेश्वर साहू एवं काजल कौशिक
  • संगीत - मनोज दीवान, पूनम साहू  
  • निर्देशन - मुकेश साहू 
  • कोरियोग्राफर - तुकेश यादव 
  • प्रोडक्शन - गांगाबारू 
  • मीडिया पार्टनर - मोर मितान

जोही मोर आही रे..., वीर वधु की प्रेमगाथा में सैनिक पति के मौत से आलिंगन की स्मृतांजलि | Johi Mor Aahi Cg Song _ video review
Johi Mor Aahi Cg Song - Dhaneshwar Sahu & Kajal Kaushik - Singer Shivani Janghel - GangaBaru -Ramkumar sahu

जोही मोर आही रे..., वीर वधु की प्रेमगाथा में सैनिक पति के मौत से आलिंगन की स्मृतांजलि | Johi Mor Aahi Cg Song _ video review
Johi Mor Aahi Cg Song - Dhaneshwar Sahu & Kajal Kaushik - Singer Shivani Janghel - GangaBaru -Ramkumar sahu

जोही मोर आही रे..., वीर वधु की प्रेमगाथा में सैनिक पति के मौत से आलिंगन की स्मृतांजलि | Johi Mor Aahi Cg Song _ video review
Johi Mor Aahi Cg Song - Dhaneshwar Sahu & Kajal Kaushik - Singer Shivani Janghel - GangaBaru -Ramkumar sahu

जोही मोर आही रे..., वीर वधु की प्रेमगाथा में सैनिक पति के मौत से आलिंगन की स्मृतांजलि | Johi Mor Aahi Cg Song _ video review
Johi Mor Aahi Cg Song - Dhaneshwar Sahu & Kajal Kaushik - Singer Shivani Janghel - GangaBaru -Ramkumar sahu

जोही मोर आही रे..., वीर वधु की प्रेमगाथा में सैनिक पति के मौत से आलिंगन की स्मृतांजलि | Johi Mor Aahi Cg Song _ video review
Johi Mor Aahi Cg Song - Dhaneshwar Sahu & Kajal Kaushik - Singer Shivani Janghel - GangaBaru -Ramkumar sahu

जोही मोर आही रे..., वीर वधु की प्रेमगाथा में सैनिक पति के मौत से आलिंगन की स्मृतांजलि | Johi Mor Aahi Cg Song _ video review
Johi Mor Aahi Cg Song - Dhaneshwar Sahu & Kajal Kaushik - Singer Shivani Janghel - GangaBaru -Ramkumar sahu

जोही मोर आही रे..., वीर वधु की प्रेमगाथा में सैनिक पति के मौत से आलिंगन की स्मृतांजलि | Johi Mor Aahi Cg Song _ video review
Johi Mor Aahi Cg Song - Dhaneshwar Sahu & Kajal Kaushik - Singer Shivani Janghel - GangaBaru -Ramkumar sahu

6 टिप्‍पणियां:

  1. अद्भुत विडियो रिव्यूह..आदरणीय.. बहुत बहुत धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं
  2. जोरदार वीडियो के संगे संग गीत के रचना घलव बड़ सूघ्घर ।अभिनय लाजवाब

    जवाब देंहटाएं

सारगर्भित प्रतिक्रिया देने के लिए आपको सादर धन्यवाद...

ब्लॉग में लिखे गये पोस्ट का आधार विश्वस्त सूत्रों, आधिकारिक सोशल मीडिया व संबंधित व्यक्तियों की सार्वजनिक जानकारियां हैं। ब्लॉगर ने इस बात की भी पूरी कोशिश की है कि किसी की निजी ​जीवन या ऐसे तथ्य जिससे व्यक्ति अथवा संस्था की निजता आहत न हो। यदि होता है तो बिना किसी शर्त के पोस्ट हटाने की जवाबदेही है।

यह ब्लॉग खोजें

फ़ॉलोअर