छत्तीसगढ़ी गीत : ‘चांदी के सांटी’ में तनुजा और दीपक के शानदार डांस के साथ रोशन साहू व मुनमुन चक्रवर्ती की सुरीली आवाज की गुं‍ज


सिनेमा। छत्तीसगढ़ी गीत वीडियो की आजकल सोशल मीडिया में खूब धूम है। करमा, ददरिया, रहस, रीलो, सैला के साथ बस्तरिया, सरगुजिहा फोक पैरोडी की भरमार हो गयी है। फिर भी विशुद्ध छत्तीसगढ़ी गीत गाना के चाहने वालों की अलग ही दुनिया है, जो कभी भुला न पायेंगे। लोकगीतों को दर्शकों का प्यार मिला है और मिलते रहेंगे। लोग तो छत्तीसगढ़ी गीत डाउनलोड कर छत्तीसगढ़ी गीत डीजे में तैयार कर उनेक अवसरों में प्रस्तुतियां देते हैं। इस महीना सोशल मीडिया म एक रायपुरी अंदाज का छत्तीसगढ़ी गीत सुनने को मिला ‘चांदी के सांटी’। इस गीत को गाये हैं रोशन साहू और मुनमुन चक्रवर्ती ने, शब्द रचना भी रोशन साहू का है जिसे मधुर संगीत से सजाया है प्रबीर पुरोहित ने। 

साफ सुथरे मनोरंजक गीत के चाहने वाले इसे काफी पसंद कर रहे है, दो दिन में ही इसे 2 लाख बार देखा जा चुका था। वीडियो और फिल्मांकन की बात करे तो गजब का बनाया गया है। रोशन साहू के मार्गदर्शन में कोरियोग्राफर संदीप सिंह ने नृत्य को मनभावन बनाये में कोई कसर नहीं छोड़ी। भावाभिनय करते दीपक साहू और तनुजा पाटिल के अभिनय भी लाजवाब है। गीत और संगीत के रस में सराबोर दोनों कलाकार शानदार प्रस्तुति दिये हैं। तनुजा और दीपक दोनों को ही पारंपरिक पहनावा खूब जचता है, वे गांव के ही पट छोरे लगते हैं। 

ददरिया अनेक प्रकार की होती है और सभी में प्रेमी-प्रेमिका अपनी भावों का उद्गार करते है। यह छत्तीसगढ़ी गीत वीडियो थोड़ी अलग टशन का है, ज्यादा कुछ ठेठपन नहीं है साफ-साफ अपनी बात कह रहा है। एक प्रकार से इसे रायपुरी अंदाज का ददरिया कहा जा सकता है। संगीत में लोकवाद्यों की धमक है जिसमें तबला, निसान, मोहरी और बंशी का धुन लोकांचल की वादियों का सैर कराता है। सुनने से ऐसा लगता है कि..., और देखे, बार-बार देखे। किसी छत्तीसगढ़ी फिल्म गीत की तरह मिनटों में अपनी कहानी कहते चांदी के सांदी के गीत ददरिया लिरिक्स  बार-बार देखा जा सकता है, आप भी देखिए और जम के शेयर, लाइक और कमेंट कीजिए।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सारगर्भित प्रतिक्रिया देने के लिए आपको सादर धन्यवाद...

ब्लॉग में लिखे गये पोस्ट का आधार विश्वस्त सूत्रों, आधिकारिक सोशल मीडिया व संबंधित व्यक्तियों की सार्वजनिक जानकारियां हैं। ब्लॉगर ने इस बात की भी पूरी कोशिश की है कि किसी की निजी ​जीवन या ऐसे तथ्य जिससे व्यक्ति अथवा संस्था की निजता आहत न हो। यदि होता है तो बिना किसी शर्त के पोस्ट हटाने की जवाबदेही है।

यह ब्लॉग खोजें

फ़ॉलोअर