Manisha Verma Biography in Hindi | मनीषा वर्मा का जीवन परिचय

छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री मनीषा वर्मा



मनीषा वर्मा छत्तीसगढ़ी सिनेमा की एक उभरती हुई अदाकारा है जिसने बहुत ही कम समय में बहुत बड़ा मुकाम पाया है। मनीषा वर्मा बिलासपुर शहर से ताल्लुक रखती है। अब तक उन्होने छत्तीसगढ़ी के अलावा हिन्दी, भोजपुरी और उड़िया में भी अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया है। 




मनीषा वर्मा जितनी अच्छी कलाकार है उतनी ही अच्छी इंसान भी है, हमेशा अपने फैन्स के बीच रहना उनको पसंद है। अब तक के छालीवुड के फिमेल कलाकारों की बात करे तो सोशल मीडिया में मनीषा वर्मा ही सबसे अधिक लाइव रहती है। अपने हर खुशी के लम्हों को अपने दोस्तों के साझा करना उनकी जीवन शैली को एक अंग है। 



खुशमिजाज, जिन्दादिल अभिनेत्री मनीषा वर्मा को छालीवुड का हर वो कलाकार पसंद करता है जिनके साथ उन्होने काम किया है। मनीषा वर्मा की सहजता और सरलता का एक और सबसे बड़ा उदाहरण उनका सिनेमा के प्रति समर्पण है, वे सभी छत्तीसगढ़ी फिल्मों का प्रमोशन करती है चाहे उनसे उनका रोल हो या न हो।


जीवन परिचय

  • वास्तविक नाम- मनीषा वर्मा
  • उपनाम- मन्नी
  • जन्मदिन - 21 अगस्त
  • विधा - अभिनय, डांस
  • गृहनगर -  बिलासपुर छत्तीसगढ़

मनीषा वर्मा की लोकप्रिय फिल्में 


  • छत्तीसगढ़ी फिल्म - आई लव यू, हस झन पगली फस जबे, ससुराल, प्रेम अमर हे, प्रेम के बंधना आदि
  • उड़िया - संबलपुरी एलबम
  • हिन्दी - फोर फंटूस, करते रहो जाप बाप के बाप
  • भोजपुरी फिल्म - विवाह

अन्य जानकारी


  • पसंदीदा भोजन - छत्तीसगढ़ी कलेवा, सादा व्यंजन
  • पसंदीदा अभिनेता - अज्ञात
  • पसंदीदा अभिनेत्री - अज्ञात
  • पसंदीदा फ़िल्में - अज्ञात
  • पसंदीदा निर्देशक - अज्ञात
  • संपर्क- बिलासपुर छत्तीसगढ़

मनीषा वर्मा की खूबसूरत ​तस्वीरें































नोट-: इस ब्लॉग पर पोस्ट की गई मनीषा वर्मा की तस्वीरें उनके सोशल मीडिश पोस्ट का स्क्रीनशॉट है, जिस पर ब्लॉगर स्वामित्व का दावा नहीं करता है। अत: यदि ​व्यक्ति अथवा संस्था को किसी प्रकार की आ​पत्ति होती है तो सूचित करे पोस्ट यथा संभव संपादित करा दी जायेगी। बहरहाल यह पोस्ट एक प्रतिभाशाली कलाकार के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है।


2 टिप्‍पणियां:

सारगर्भित प्रतिक्रिया देने के लिए आपको सादर धन्यवाद...

ब्लॉग में लिखे गये पोस्ट का आधार विश्वस्त सूत्रों, आधिकारिक सोशल मीडिया व संबंधित व्यक्तियों की सार्वजनिक जानकारियां हैं। ब्लॉगर ने इस बात की भी पूरी कोशिश की है कि किसी की निजी ​जीवन या ऐसे तथ्य जिससे व्यक्ति अथवा संस्था की निजता आहत न हो। यदि होता है तो बिना किसी शर्त के पोस्ट हटाने की जवाबदेही है।

यह ब्लॉग खोजें

फ़ॉलोअर