सिने सितारों की दीपावली : बॉलीवुड के महानायक बच्चन जी ने फैमिली के साथ दिवाली की पुरानी तस्वीर साझा कर दिया संदेश, छॉलीवुड को ट्रेडिशनल ने लुभाया


सिनेमा। दीपावली का त्योहार सभी के लिये खास होता है। भारत ही नहीं, जहां भी भारतीय जन बसे हैं दिवाली के दीपोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। इस बीच सिनमें प्रेमियों की नजर अपने फेवरेट कलाकारों की त्यो‍हारी झलक पाने की होती है। माया नगरी में ऐसा अक्सर होता है कि लोग बड़े कलाकारों के घरों के सामने हुजूम लगाकर खड़े रहते हैं और उन्हें कलाकार घर के बाल्कनी से अभिवादन कर बधाई देते है। 

भई ये सब तो अब पुराने जमाने की चीज हो चुकी है, किसी के घर के सामने जाने की जरूरत नहीं है कलाकार खूद अपनी ताजा अपडेट सोशल मीडिया में शेयर करते है। और लोंगो को हर गतिविधी की जानकारी देते है।

इस बार दिवाली में बॉलीवुड की बात करे तो सभी कलाकार अपने-अपने घरों में ही फैमिली के साथ त्योहार मना रहे है। कोरोना के कारण बाहर जाने या बड़ा उत्सव का आयोजन भी नहीं हो पा रहा है। सोशल मीडिया में सिने सितारों के दिवाली बधाई संदेश में सबसे ज्यादा वायरल हिन्दीं सिनेमा में महानायक अभिताभ बच्चन द्वारा की गई तस्वी‍र हो रही है। अमिताभ ने सोशल मीडिया में ब्लेक एंड वाइट के दौर की पुरानी तस्वीर साझा की है जो बहुत ही शानदार है। महानायक अपनी फैमिली के सा‍थ त्यो‍हार मना रहे हैं। 

आज के दौर में पैसा और महानगर की पाश्चात्य संस्कृ‍ति ने हमें बहुत क्षति पहुंचाया है। कल्चर के मामले में छॉलीवुड अभी भाग्यशाली है क्योंकि किे यहां कलाकार ही मूल चीज को संरक्षित कर रहे। पारंपरिक पहनावा, गहना आदि के मामले में देखे तो अब केवल लोक कलाकार ही उनका उपयोग करते है, आम जनजीवन में दिखाई नहीं देता है। इस दिवाली छॉलीवुड के कलाकारों में अनुज शर्मा, करन खान, सुनील तिवारी, मन कुरैशी दिलेश साहू, जीत शर्मा व अनिकृति चौहान, मुस्कान साहू, सोनाली सहारे, मनीषा वर्मा, हेमा शुक्ला आदि के साथ छत्तीसगढ़ी एल्बमों के लोकप्रिय कलाकार प्रताप जंघेल, काजल कौशिक, धनलक्ष्मी साहू, अमरिता कुशवाहा, आरू साहू आदि छत्तीसगढी पारंपरिक श्रृंगार में बधाई और शुभकामना संदेश दिये है।









कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सारगर्भित प्रतिक्रिया देने के लिए आपको सादर धन्यवाद...

ब्लॉग में लिखे गये पोस्ट का आधार विश्वस्त सूत्रों, आधिकारिक सोशल मीडिया व संबंधित व्यक्तियों की सार्वजनिक जानकारियां हैं। ब्लॉगर ने इस बात की भी पूरी कोशिश की है कि किसी की निजी ​जीवन या ऐसे तथ्य जिससे व्यक्ति अथवा संस्था की निजता आहत न हो। यदि होता है तो बिना किसी शर्त के पोस्ट हटाने की जवाबदेही है।

यह ब्लॉग खोजें

फ़ॉलोअर