छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गायक नितिन दुबे ने जन्मदिन पर रिलीज किया नया छत्तीसगढ़ी गाना चाँदनी - 2



Nitin Dubey - Sharmila Biswas - Shashikant - Manipuri Anjali Thakur - Official Video - Chandni 2

सिनेमा। छत्तीसगढ़ के सोनू निगम कहे जाने वाले लोकप्रिय गायक नितिन दुबे ने अपने जन्मदिन 3 जुलाई पर एक बहुत ही प्यार भरा गीत लांच किया है। चांदनी - 2 के नाम से उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज इस गीत में नितिन दुबे के साथ शर्मिला विश्वास की मीठी आवाज का जादू दर्शकों पर खूब छा रहा है। चाँदनी 2 के रिलीज होने के कुछ दिन में ही 3 लाख व्यूज पार कर जाना उनकी लोकप्रियता का बड़ा ग्राफ दिखाता है। हाय रे तोर कसम, हाय मोर चाँदनी, हाय तोर बिंदिया, हाय रे मोर कोचईपान, रायगढ़ वाला राजा, धड़कन के साज आदि जैसे अनेकों गीत छत्तीसगढ़ की लोकांचलों में गुंजता है।

नितिन दुबे ने अपने गायकी की शुरूआत सन 2001 में मनमोहिनी हे गाँव के गोरिया गीत से की। इसके बाद उन्होंने अनेक गीत गाये, और 2006 में रिलीज़ "हाय मोर चाँदनी" एलबम से उनकी कैरियर को एक नया मोड़ मिला। अनेकों गीत सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद भी नितिन गायकी में बड़े-बड़े सिंगरों के साथ प्रतियोगिता के दौर में लगातार 20 वर्षों से डटे हुये है। नितिन की गायकी की अपनी एक विशेषता है जो औरों की बीच नितिन दुबे नाम का खास धमक रखता है।

नितिन दुबे के चाहने वाले न सिर्फ रायगढ़ अंचल बल्कि समुचे छत्तीसगढ़ के साथ ही अन्य राज्यों में भी जहां छत्तीसगढ़ी बोली है। चांदनी 2 गाने की बात करे तो इसमें स्कूल के समय के प्यार को दिखाया गया है। वीडियो में नितिन दुबे के साथ शशिकांत मानिकपुरी, अंजलि फाल्गुनी ठाकुर का बेहतरीन अदाकारी देखने को मिला। 

गायन नितिन दुबे ले अपने जन्मदिन पर रिलीज "चांदनी 2" के विषय में सोशल मीडिया में एक पोस्ट भी शेयर किये है जिसमें वे लिखते है- "जय जोहार जय छत्तीसगढ़, 3 जुलाई आज ही के दिन छत्तीसगढ़ महतारी के कोरा मा मोला जनम पाए के सौभाग्य मिलिस। छत्तीसगढ़ी गीत संगीत के दुनिया मा मोला 20 बछर ले भी ज़्यादा होगिस अउ आप मन के मया अउ आशीर्वाद मिलत हे। वइसे तो मैं 2001 मा मनमोहिनी हे गाँव के गोरिया ले अपन गायिकी के शुरुआत करें रहें लेकिन मोला पहचान मिलिस 2006 मा रिलीज़ "हाय मोर चाँदनी" एलबम ले। आज के प्रतियोगिता ले भरे दुनिया मा लगातार 20 बछर ले टिके रहना बहुत बहुत मुश्किल हे लेकिन आप सब्बो जनता जनार्दन के मया अउ आशीर्वाद ले आज तक मैं संगीत के सेवा करत हों, तो अतकी मया अउ दुलार के बदला मा मैं कुछ दे तो नई सकंव काबर की ये कर्ज़ चुकाए नई जा सकय फेर मैं सोचेंव की आपमन ला एखर बदला मा एक संगीतमय तोहफ़ा देवंव, अउ जेन गीत ले मोला पहचान मिलिस ओही गीत के भाग 2 लेकर आए हों, चाँदनी 2, उम्मीद हे कि आपमन ला मोर ये संगीतमय तोहफा पसंद आहि अउ जीवन के आखिरी सांस तक मोला  संगीत के सेवा करे के सौभाग्य मिलहि। आप सब्बो ला मोर सादर प्रणाम हे जय हिंद, जय छत्तीसगढ़।"

  • ऑडियो क्रेडिट 
  • गीत- चांदनी 2
  • गायक- नितिन दुबे, शर्मिला बिस्वास
  • गीत- बुधराज चौहान
  • संगीत-नितिन दुबे
  • म्यूजिक अरेंजमेंट- प्रफुल बेहरा
  • वीडियो क्रेडिट
  • कास्ट-नितिन दुबे, शशिकांत मानिकपुरी, अंजलि फाल्गुनी ठाकुर,
  • कोरियोग्राफर-शशिकांत मानिकपुरी
  • निर्माता-बजरंग दुबे
  • पटकथा-नितिन दुबे
  • डायरेक्शन- दिप्तांशु छदिमाली
  • संपादक - दीपांशु और आदित्य डेविड
  •  








कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सारगर्भित प्रतिक्रिया देने के लिए आपको सादर धन्यवाद...

ब्लॉग में लिखे गये पोस्ट का आधार विश्वस्त सूत्रों, आधिकारिक सोशल मीडिया व संबंधित व्यक्तियों की सार्वजनिक जानकारियां हैं। ब्लॉगर ने इस बात की भी पूरी कोशिश की है कि किसी की निजी ​जीवन या ऐसे तथ्य जिससे व्यक्ति अथवा संस्था की निजता आहत न हो। यदि होता है तो बिना किसी शर्त के पोस्ट हटाने की जवाबदेही है।

यह ब्लॉग खोजें

फ़ॉलोअर