मोर मयारू दौना : वनांचलों की सोंधी महक के साथ प्रेम का गमकता मनोहार Santosh yadav & Sonali shahare - CG Geet

मोर मयारू दौना : वनांचलों की सोंधी महक के साथ प्रेम का गमकता मनोहार Santosh yadav & Sonali shahare - CG Geet
cg song new sonali shahare

सिनेमा। छत्तीसगढ़ में नवनीत गीतों की अद्भूत बानगी देखने को मिलता है। कभी लोकजीवन का आरूग संस्कार तो कभी पाश्चात्य सभ्यता का प्रवाह, अपने-अपने चाहने वालों को आनंदित करता रहा है। जो आरूग लोकधुनों के चाहने वाले हैं उनके लिये सोशल मीडिया के दौर में कुछ कम भी ऐसे एल्बम आते है जिसे बार-बार सुनने को जी करे। हाल ही में संतोष यादव और सोनाली सहारे अभिनीत एक बहुत ही शानदार वीडियो एल्बम आया है ‘मोर मयारू दौना’ जिसे देख कहा जा सकता है कि यह गीत वास्तव में वनांचलों की सोंधी महक के साथ प्रेम का गमकता मनोहार है।

गीत और संगीत संतोष यादव का है और इसे मधुर आवाज में गाया है संतोष यादव के साथ छाया प्रकाश जी ने। छत्तीसगढ़ में गीतों का राजा कहलाने वाला ददरिया विधा आज भी लोकप्रिय है। मोर मयारू दौना को जिस अंदाज में संतोष यादव और छाया प्रकाश ने निभाया है, लोक संस्कृति और पंरपराओं को सहेजने की जीवटता दिखता है।

चूकि आज गीत को सुनने के साथ देखने का भी दौर है इस अंदाज से वीडियो एल्बम को बहुत ही शानदार बनाया गया है। छॉलीवुड की मशहुर अदाकारा सोनाली सहारे को वनांचल की युवती के रूप में दिखाया गया है। बाह पर गोदना और देह में कोसा की साड़ी के साथ आदिम श्रृंगार बहुत ही खूबसूरत लगी। वही नायक के रूप में संतोष यादव ग्रामीण पोषाक में हैं। नायिका को वनांचल की दिखाने की कोशिश की गई इस लिहाज से नायक का पोषक थोड़ा अलग लगा था साथ ही शरीर में गोदना का लोकांचलों में अलग ही मर्म होता है, लेकिन इसमें एक आर्ट के रूप में दिखा। लोकोशन और सिनेमेटोग्राफी के साथ भावाभिनय बहुत ही बढि़या है बार-बार सुनने और देखने को जी करता है।

सोशल मीडिया के माध्यम से इस वीडियो एल्बम को फोटो देखकर दर्शकों को बड़ी उत्सुक्ता थी गीत रिलीज होने की, जो 15 मई 2022 को पूरी हुई। पहले ही दिन से वीडियो को अच्छा दर्शक मिल रहा है, लोग काफी पसंद कर रहे हैं। पारंपरिक छत्तीसगढ़ी गीत के चाहने वालों के लिए काफी दिनों के बाद ऐसा वीडिया एल्बम आया है। हम अपने पाठकों से भी अपील करते है कि आप इस वीडियो को जरूर देखे- Santosh Yadav Cg Official पर जाकर।

मोर मयारू दौनापान - Mor Mayaru Dauna Paan | Santosh yadav | Sonali shahare | Chhaya Prakash |CgGeet
  • कलाकार - संतोष यादव,  सोनाली शहारे
  • गायक - संतोष यादव, छाया प्रकाश
  • गीत/संगीत- संतोष यादव
  • कैमरा - राजू देवदास
  • कोरियोग्राफ़र – चंदन दीप
  • मेकअप - विलास राउत
  • यूट्यूब चैनल - Santosh Yadav Cg Official 
  • लिंक- https://youtu.be/E7tP0kJUTwk

मोर मयारू दौना : वनांचलों की सोंधी महक के साथ प्रेम का गमकता मनोहार Santosh yadav & Sonali shahare - CG Geet
cg song new sonali shahare

मोर मयारू दौना : वनांचलों की सोंधी महक के साथ प्रेम का गमकता मनोहार Santosh yadav & Sonali shahare - CG Geet
cg song new sonali shahare

मोर मयारू दौना : वनांचलों की सोंधी महक के साथ प्रेम का गमकता मनोहार Santosh yadav & Sonali shahare - CG Geet
cg song new sonali shahare

मोर मयारू दौना : वनांचलों की सोंधी महक के साथ प्रेम का गमकता मनोहार Santosh yadav & Sonali shahare - CG Geet
cg song new sonali shahare

मोर मयारू दौना : वनांचलों की सोंधी महक के साथ प्रेम का गमकता मनोहार Santosh yadav & Sonali shahare - CG Geet
cg song new sonali shahare



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सारगर्भित प्रतिक्रिया देने के लिए आपको सादर धन्यवाद...

ब्लॉग में लिखे गये पोस्ट का आधार विश्वस्त सूत्रों, आधिकारिक सोशल मीडिया व संबंधित व्यक्तियों की सार्वजनिक जानकारियां हैं। ब्लॉगर ने इस बात की भी पूरी कोशिश की है कि किसी की निजी ​जीवन या ऐसे तथ्य जिससे व्यक्ति अथवा संस्था की निजता आहत न हो। यदि होता है तो बिना किसी शर्त के पोस्ट हटाने की जवाबदेही है।

यह ब्लॉग खोजें

फ़ॉलोअर