 |
| akki sinha |
अक्की भाई, यानी अपना अक्की सिन्हा जी का एक्टिंग कसम से क्या खूब जम रहा है। वैसे तो वे अक्षय कुमार के फैन है लेकिन जब से भाई की शादी हुई है, कपल वीडियो आने लगा है। वें कभी बाहुबली के अमरेन्द्र और देवसेना दिखते है तो कभी राउडी राठौर के अक्षय कुमार और सोनाक्षी लगते हैं।
 |
| prabhash and anushka setty |
 |
| sonakshi sinha and akshay kumar |
 |
| akki sinha and divya sinha |
अक्की सिन्हा आज कल सोशल मीडिया में रिल के बजाए रियल लाइफ को खूब इंजॉय कर रहे हैं। जो भी हो अक्की भाई ने अपना ये मुकाम अपने दम पर पाया है और इतने फैंस तो छॉलीवुड के बड़े कलाकारों का भी नहीं है जितना अक्की ने टिकटाक और इंस्टाग्राम के रिल बनाकर पाये है।
टिकटाक, इंस्टाग्राम जैसे कई डिजिटल प्ले्ट फार्म के बाद अब अक्की सिन्हा वीडियो एल्बम की दुनिया में भी सफलता के झंडे गाढ़ रहा है। अक्की हर काम को बड़ी सिद्दत से करता हैं, और हार से प्रेरणा लेकर पुन: नई ऊर्जा के साथ जीत कर ही दम लेता है।
कुछ इस तरह कि-
जब हौंसला टूटने लगे तो बस इतना याद रखना,
बिना मेहनत के तख़्तो ताज हासिल नहीं होते,
ढूढ़ लेते हैं जुगनू अंधेरों में भी मंज़िल को,
क्यूँकि वो कभी रौशनी के मोहताज नहीं होते।
सफलता किसे अच्छी नही लगती है और लोग सफल होने के लिए रात-दिन मेहनत भी करते हैं। ऐसे में जिनके इरादे और हौसले बुलंद हो, तो निश्चित ही वे लोग अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं और सबके लिए सफलता की एक नई मिशाल पेश करते है। फ्रेंड्स आज हम समाज में सफलता की ऐसे ही नई मिशाल पेश करने वाले छोटे से गांव की बड़ी प्रतिभा के धनी अक्की सिन्हा के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। छोटे गांव की प्रतिभा को कभी कमतर नहीं आंकना चाहिए, वे जितना मेहनती होते है उतना ही लक्ष्य को लेकर जिद भी रखते है।
खुल जाएंगे सभी रास्ते, रुकावटों से लड़ तो सही।
सब होगा हासिल, तू जिद्द पर अड़ तो सही।
तू जिद्द पर अड़ तो सही
जी हां मंजिल को पाने के लिये जिद होना चाहिए, वह भी अक्की सिन्हा जैसे जो सफलता का सोपान पाये बिना चैन से नहीं बैठता है। सोशल मीडिया में टिकटाक के दौर से एक बड़े सितारे के रूप में उभरे अक्की सिन्हा दुर्ग के धमधा से है। अक्की बचपन से ही नटखट था, पढ़ाई में भी मध्यम था लेकिन खेलकूद में माहिर था। स्कूल और कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उनका खूब दबदबा होता था। बीकाम की पढ़ाई के साथ ही वे कराटे का नेशनल प्लेयर भी रहा है। खेल में कई पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ी अक्की अक्षय कुमार को अपना आईडल मानता है। अक्की भाई आप एक दिन जरूर छॉलीवुड का अक्षय कुमार बनो ऐसी हम सबकी दुआ है।
ज़िन्दगी जीना आसान नहीं होता, बिना कड़ी मेहनत के कोई महान नहीं होता, जब तक ना पड़े हथोड़े की चोट पत्थर भी भगवान नहीं होता। यह पंक्ति किसी शायर ने अक्की के लिये ही कही है। अक्की खूब मेहनत करके आज न केवल रिल लाइफ में बल्कि अपने रियल लाइफ में सफलता पाया है। माता-पिता और जीवनसाथी के साथ फैमिली लाइफ को वे बेहतर तरीके से इंजॉय कर रहा है। देखिये उनका एकदम नया वीडियो जो इंस्टाग्राम में हाल ही में अपलोड हुआ है।
अक्की के पिता मध्यम वर्गीय परिवार से हैं और जीवकोपार्जन के लिए सिजनेबल व्यवसाय करते हैं, पिता को भी कलाकारी का शौक था, अपने समय में वे लोकगीत गायक थे, कुछ गाने भी उन्होंने रिकार्ड कराये थे। किन्तु उचित मार्गदर्शन और प्लेटफार्म नहीं मिल पाने के कारण प्रसिद्धी नहीं मिली। अक्की अपने परिवार के साथ आजकल रायपुर में रहते हैं।
अक्की के वीडियों में जो आप संस्कारी बहु टाइप लड़की को देख रहै है यह कोई फिल्मी सीन नहीं। जी हां ये उनकी वाइफ दिव्या सिन्हा है, सोशल मीडिया में ऐसी खबरे थी की अक्की ने लव मैरिज किया है। बेमेतरा की रहने वाली दिव्या और अक्की ने रायपुर के आर्य मंदिर में शादी की है।
अक्की छत्तीसगढ़ के टॉप टिकटाकर थे, बाद में वे इंस्टाग्राम में भी लोकप्रिय हुये, उनका अब तक तीन वीडियो एल्बम भी आ चुका है। आगे यदि वे करना चाहे तो छॉलीवुड में कई और काम मिल सकता है क्योंकि उनकी प्रतिभा का लोहा हर कोई मानता है।
अक्की भले ही छोटे गांव से ताल्लुक रखते है लेकिन उनका सपना बड़ा है। अपने साथ-साथ वे मां बाप के भी सपनों को साकार कर रहा है। इस मुकाम पर पहुंचने के बाद अब फैमिली को अक्की पर नाज है। बहरहाल वे अभी अपने जॉब के कारण ज्यादा वीडियो नहीं बना पा रहे हैं लेकिन देर सबेर जब भी समय मिलता है अक्की अपने फैंस को कुछ न कुछ नया तोहफा जरूर देते है क्योंकि अक्की के लिए उनका फैंस महज फॉलोवर नहीं उनका परिवार है।
 |
| akki sinha |
 |
| akki sinha |
 |
| akki sinha |
 |
| akki sinha |
Main Dhamtari se ho jo aap video Dale Ho Instagram se ola mein message Karen hun Dekhi nahin hun main Dhamtari se hun please reply do Mohan Naam Instagram ID ke naam Naman devaangan 001
जवाब देंहटाएं