मन कुरैशी और मुस्कान साहू की आने वाली फिल्म आई लव यू 2
 |
आई लव यू 2 मन कुरैशी मुस्कान साहू |
- फिल्म- आई लव यू टू
- प्रोडक्शन कंपनी- सुंदरानी फिल्मस्
- निर्माता- लखी सुंदरानी, अमित असरानी
- निर्देशक- उत्तम तिवारी
- कहानी/गीत- उत्तम तिवारी
- सह निर्देशक- अनुपमा मनहर
- संगीत- सूरज महानंद
- गायक- अनुराग शर्मा, चम्पा निषाद, जफर इकबाल, दिलीप षडंगी
- छायांकन- तोरण राजपूत
- कोरियोग्राफर- निशांत उपाध्याय, चंदन दीप, विलास राउत
- कलाकर- मन कुरैशी, मुस्कान साहू, उर्वशी साहू, रजनीश झांझी, उपासना वैष्णव, प्रदीप शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, आशीष सेंदरे, संगीता निषाद, पुष्पांजली शर्मा, नरेश यादव, जयंती मनहर, राजू नागरची, संदीप त्रिपाठी, अनुपमा मनहर।
 |
आई लव यू 2 मन कुरैशी मुस्कान साहू Muskan Sahu |
फीचर डेस्क रायपुर। सुंदरानी फिल्मस् के बैनर तले निर्मित छत्तीसगढ़ी फिल्म आई लव यू 2 का आधिकारिक ट्रेलर सोशल मीडिया में अपलोड हो चुका है। प्रेम प्रधान इस फिल्म का निर्देशन किया है उत्तम तिवारी ने और फिल्म की कहानी तथा गीत भी उन्ही का है। फिल्म में अहम किरदार की बात करें तो मन कुरैशी, मुस्कान साहू, उर्वशी साहू, रजनीश झांझी, उपासना वैष्णव, प्रदीप शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, पुष्पांजलि शर्मा, संगीता निषाद, नरेश यादव, जयंती मनहर, राजू नागरची, संदीप त्रिपाठी, दादू साहू और अनुपमा मनहर की दमदार भूमिका है।
 |
आई लव यू 2 मन कुरैशी मुस्कान साहू Man Queshi |
आधिकारिक ट्रेलर से फिल्म की कहानी का अंदाजा लगाये तो यह फिल्म एक लव स्टोरी है। फिल्म का हिरो सूरज यानी मन कुरैशी हिरोईन किरण यानी मुस्कान साहू से बचपन से ही प्यार करता है। सायकल से स्कूल जाते हुए मन की फिल्म में एंट्री होती है वही मुस्कान पैदल अपनी सहेली जयंती और अनुपमा मनहर के साथ स्कूल के लिये निकलते है।
 |
आई लव यू 2 मन कुरैशी मुस्कान साहू |
फिल्म का दमदार संवाद- “कोनो मया म घर बार छोड़ देथे, कोनो मया म संसार छोड़ देथे। अरे कोनो मया खातिर दुनिया ले लड़ जाथे त कोनो मया खातिर खूदे मर जाथे। लेकिन मोर मया जरा हटके हे। इतिहास गवाह हे, मया कोनो ल कभी आसानी से मिले हे का? मोर मया के बरसा म तै भिजबे जरूर, अरे एक न एक दिन तै पसिजबे जरूर।” इस संवाद के साथ नायक को नायिका के हाथो थप्पड़ पे थप्पड़ खाते बचपन से जवानी तक दिखाया गया है।
 |
आई लव यू 2 मन कुरैशी मुस्कान साहू Upasna Urwashi Sahu |
किरण और सूरज अब कॉलेज पहुच चुके है, दोनो के बीच का नोकझोक प्यार में बदल चुका है। अरे हां कॉलेज में राजा भी है, उसकी भी नजर किरण पर है। किरण के साथ छेड़छाड़ करने पर सूरज और राजा के बीच मारपीट होती है और फिर बात फिल्म के मुख्य खलनायक यानी रजनीश झांझी तक पहुंचती है। प्रेम के इजहार और इंकार के गीतों के बीच हास्य के रंग भी देखने को मिल रहा है। उपासना वैष्णव और उर्वशी साहू भी अपने-अपने बच्चों के कारण आपस में लड़ रहे है पर उनका अंदाज जरा अलग है, बोचकू और फूग्गू के प्यार के लफड़े में दर्शकों का मनोरंजन खूब हो रहा है। अब आगे फिल्म में किरण और सूरज के प्यार का अंजाम क्या होगा? मिल पायेंगे दो प्यार करने वाले या मर जायेंगे? यह तो पूरी फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा बहरहाल इंतजार करते है रिलीज होने तक का।
 |
आई लव यू 2 मन कुरैशी मुस्कान साहू |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
सारगर्भित प्रतिक्रिया देने के लिए आपको सादर धन्यवाद...